Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsTragic Accident 13-Year-Old Girl Dies After Being Hit by Unknown Motorcycle
   तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बालिका की मौत

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बालिका की मौत

संक्षेप:

सड़क जाम गलवार को अज्ञात बाइक की टक्कर से 13 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। मृतका की पहचान शाहपुर गांव निवासी

Nov 11, 2025 10:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

बडेम थाना क्षेत्र के उरदाना मोड़ के पास मंगलवार को अज्ञात बाइक की टक्कर से 13 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। मृतका की पहचान शाहपुर गांव निवासी उमेश कुमार यादव की पुत्री निशी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार निशी अपने नाना परमेश्वर यादव के घर आई थी। वह सड़क पार करने के लिए किनारे खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में निशी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के दौरान बाइक के पीछे बैठा युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को पकड़ लिया, जिसकी पहचान एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के कजराईन गांव निवासी सूरज चौधरी के पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बच्ची के शव को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग जाम कर विरोध जताया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से अब तक आवेदन नहीं मिला है। फरार बाइक चालक की पहचान की जा रही है।