जाम से निजात को भखरुआं मोड़ पर बने बड़े गोलंबर को हटाया गया, पेज 5 लीड

Jan 30, 2026 09:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

यातायात संतुलन बनाए रखने के लिए छोटे आकार का गोलंबर का होगा निर्माण सस स स स सस स स स स स स स स स स स स स स स स स स स

जाम से निजात को भखरुआं मोड़ पर बने बड़े गोलंबर को हटाया गया, पेज 5 लीड

औरंगाबाद-पटना एनएच 139 पर स्थित दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के भखरुआं मोड़ को जाममुक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। लंबे समय से यातायात बाधा और दुर्घटनाओं का कारण बने बड़े आकार के गोलंबर को गुरुवार की रात को ध्वस्त करा दिया गया है, जिससे यह मोड़ अब साफ और खुला नजर आ रहा है। इस पहल की शुरुआत ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र के प्रयास से हुई। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में एसडीओ और एनएचआई की मेंटेनेंस एजेंसी के अधिकारियों के साथ लगभग दो घंटे तक बैठक कर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैठक के बाद एसडीओ और संबंधित अधिकारियों के साथ एनएच के दुर्घटना संभावित स्थलों का स्थल निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के उपरांत भखरुआं मोड़ पर स्थित बड़े गोलंबर को हटवा दिया गया। हालांकि, इस स्थान पर यातायात संतुलन बनाए रखने के लिए छोटे आकार का गोलंबर बनाए जाने की योजना है। इस दौरान विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र अपनी टीम के साथ पूरी रात मौके पर मौजूद रहे और कार्यों की निगरानी करते रहे। विधायक ने बताया कि भखरुआं मोड़ के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। चौराहे के चारों ओर जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाएगी, रंबल स्ट्रिप लगाई जाएगी और यातायात सिग्नल लगाने का प्रस्ताव भी दिया गया है। इसके अलावा एनएच 139 पर डीएवी स्कूल के पास, जिनोरिया बस स्टैंड, पत्थरकट्टी मोड़, भरुब मोड़ और महथु मोड़ के पास भी रंबल स्ट्रिप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। एनएचआई की मेंटेनेंस एजेंसी ने एक सप्ताह के भीतर रंबल स्ट्रिप का कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया है। बस और टोटो 200 मीटर की परिधि के बाहर रहेंगे जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए बस और टोटो चालकों से 200 मीटर की परिधि के बाहर अपने वाहन खड़े करने को कहा गया है। वहीं दुकानदारों से अपील की गई है कि वे अपने प्रतिष्ठानों के लिए पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। विशेष रूप से मिठाई दुकानदारों से कहा गया कि कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें। नालियों और डिवाइडर पर कचरा फेंकने से गंदगी फैलती है और जलजमाव की स्थिति बनती है। डॉ. प्रकाश चंद्र ने एसडीओ की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सड़क सुरक्षा को लेकर सजग और जिम्मेदार अधिकारी हैं तथा इस दिशा में गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आम जनता से भी सहयोग की अपील की। विधायक की इस पहल से स्थानीय लोगों में खुशी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि बड़े गोलंबर के कारण भखरुआं मोड़ पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी और अब इससे राहत मिलने की उम्मीद जगी है। विधायक ने बताया कि इसी तर्ज पर ओबरा बाजार को भी जाममुक्त, स्वच्छ और सुंदर बनाने की योजना पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर को व्यवस्थित और स्वच्छ रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।