जिले के तीन नए थानों कंचनपुर, देवजरा और आंजन में काम शुरू
पुलिस पदाधिकारी और बल की हुई तैनाती, फिलहाल कार्यक्षेत्र के प्रस्ताव पर स्वीकृति नहीं थमिकी उनके संबंधित थाने में दर्ज होगी। कंचनपुर थाना की प्राथमिकी देव थाना में जबकि देवजरा और आंजन थाना की

औरंगाबाद जिले के स्वीकृत तीन नए थानों देव प्रखंड के कंचनपुर, मदनपुर प्रखंड के आंजन और देवजरा में बुधवार से कामकाज शुरू कर दिया गया है। यहां भवन का निर्माण कार्य पूर्व में ही पूर्ण हो गया था। फिलहाल यहां प्राथमिकी दर्ज नहीं होगी। जो भी आवेदन यहां दिए जाएंगे, उसकी प्राथमिकी उनके संबंधित थाने में दर्ज होगी। कंचनपुर थाना की प्राथमिकी देव थाना में जबकि देवजरा और आंजन थाना की प्राथमिकी मदनपुर थाना में दर्ज होगी। औरंगाबाद के एसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि तीन नए थानों में पुलिस पदाधिकारी और बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। सामान्य थानों की तरह ही गश्ती सहित अन्य कार्य निष्पादित किए जाएंगे।
इन तीनों थानों के कार्य क्षेत्र को लेकर प्रस्ताव वरीय स्तर पर भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद इनका कार्य क्षेत्र चिह्नित हो जाएगा और फिर यहां भी प्राथमिकी दर्ज होगी। कंचनपुर थाना में नीतू कुमारी, देवजरा थाना में कुशो कुमार और आंजन थाना में राहुल कुमार ने पहले थानाध्यक्ष के रूप में योगदान देते हुए कामकाज शुरू किया। विदित हो कि उक्त तीन नए थानों की स्वीकृति नक्सली हिंसा की रोकथाम के लिए मिली थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


