तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल
एनएच-120 पर दधपि पेट्रोल पंप के पास हादसा, दो महिलाएं गया रेफर सस स स स स स स स स स स स स स स स स स स स सस स स स स स स स स स

गोह थाना क्षेत्र के एनएच-120 स्थित दधपि पेट्रोल पंप के पास शनिवार को बाइक दुर्घटना में पति, पत्नी और साली समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में हसपुरा थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी गया पासवान के 27 वर्षीय पुत्र पुरुषोत्तम कुमार, उनकी पत्नी अंजू कुमारी और साली खुशबू कुमारी शामिल हैं। अंजू कुमारी और खुशबू कुमारी को गोह पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि पुरुषोत्तम कुमार अपने ससुराल उपहारा थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव आए हुए थे। शनिवार को वे पत्नी और साली के साथ होली पर्व की खरीदारी के लिए बाइक से दाउदनगर जा रहे थे।
इसी दौरान दधपि पेट्रोल पंप के पास पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक पलट गई और तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को तत्काल गोह सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



