ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार औरंगाबादआधुनिक बिहार के निर्माता थे प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह

आधुनिक बिहार के निर्माता थे प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह

फोटो- 21 अक्टूबर एयूआर 10 यंती समारोह धूम धाम मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पेंशनर समाज के अध्यक्ष डॉक्टर विवेश पांडेय ने की,...

आधुनिक बिहार के निर्माता थे प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह
हिन्दुस्तान टीम,औरंगाबादThu, 21 Oct 2021 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा के आवास पर गुरुवार को राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की जयंती समारोह धूम धाम मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पेंशनर समाज के अध्यक्ष डॉक्टर विवेश पांडेय ने की, जबकि संचालन प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार विकल ने किया। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा ने सभी अतिथियों को सम्मानित करते हुए उनके विचारों से अवगत कराया। साथ ही साथ उनके मार्ग पर चलने को संकल्प दोहराते हुए कहा कि बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह आधुनिक बिहार के निर्माता थे। इन्हें पूरे राज्य के जिसके कारण लोक तांत्रिक मूल्यों का बखूबी पालन किया। उनके कार्य को काफी सराहना होती है। उन्होंने 10 वर्षो के शासन काल में बिहार उद्योग, कृषि, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ, कला एवं सामाजिक क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय कार्य को हमेशा याद रहेगा। इस मौके पर विवेश पांडेय, कांग्रेसी नेता अरविंद शर्मा, शिक्षक संघ नेता जयनंदन पांडेय, राधे श्याम शर्मा, पूर्व प्रधानाध्यापक हरिवंश सिंह, श्रीकांत पाण्डेय, वेद प्रकाश, रामेश्वर पाण्डेय, बिक्की पांडेय, बिपिन शर्मा आदि रहे।

श्रीकृष्ण सिह की जयंती मनायी मनाई गई

रफीगंज। संवाद सूत्र।

रफीगंज कन्या उच्च विद्यालय परिसर में बिहार विभूति श्रीकृष्ण कुमार सिंह का जयंती समारोह मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया एवं उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका वाजिदा तहसील, शिक्षक चंद्रिका यादव, प्रियंका, नागेंद्र पाल, नंदगोपाल, शिवपूजन दास ,अटल बिहारी राय, रामाकांत प्रसाद सहित दर्जनों छात्राओं ने हिस्सा लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें