ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार औरंगाबाद कोरोना से दो दिनों में दस लोगों की हुई मौत, पांच की आधिकारिक पुष्टि

कोरोना से दो दिनों में दस लोगों की हुई मौत, पांच की आधिकारिक पुष्टि

बढ़ता संक्रमण बड़ी चुनौती फोटो- 29 अप्रैल एयूआर 13कैप्शन- दाउदनगर में गुरुवार को दुकानों को बंद कराते अधिकारीफोटो- 29 अप्रैल एयूआर 15कैप्शन- सदर अस्पताल में भर्ती मरीज और निरीक्षण करते डीएम...

 कोरोना से दो दिनों में दस लोगों की हुई मौत, पांच की आधिकारिक पुष्टि
हिन्दुस्तान टीम,औरंगाबादThu, 29 Apr 2021 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

औरंगाबाद जिले में दो दिनों में दस लोगों की मौत कोरोना की चपेट में आकर हो गई है। इसमें से पांच लोगों की काेरोना से मौत होने की आधिकारिक पुष्टि की गई है। पांच अन्य लोग भी कोरोना संक्रमित हुए थे जिनकी पुष्टि नहीं की गई है। इस बढ़ते संक्रमण ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। मदनपुर प्रखंड के चंदौली, सिकंदरपुर के रामपुकार मेहता की गुरुवार को कोरोना से मौत हो गई। मदनपुर के ही सुकून भुईयां की मौत घर पर हो गई। वह कोविड-19 से पीड़ित थे। उनकी मौत के बाद जांच कराई गई तो वे पॉजिटिव पाए गए। सिमरा थाना क्षेत्र के करमा बसंतपुर के धीरेंद्र सिंह, कुटुंबा के माली निवासी रामपुकार पासवान और ओबरा प्रखंड के गुलाम जिलानी की मौत कोविड-19 की चपेट में आकर हो गई। ये सभी संक्रमित थे और होम आइसोलेशन में ही इनकी मौत होने की बात कही गई है। इसकी पुष्टि अधिकारियों ने की। आपदा के नोडल पदाधिकारी मणिकांत कुमार ने बताया कि पांच लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। इधर सदर प्रखंड के खैरा मिर्जा पंचायत के 30 वर्षीय रामजन्म शर्मा और नौगढ़ पंचायत अंतर्गत सत्येंद्र यादव के बेटे 32 वर्षीय अखिलेश यादव की कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मौत हो गई। इस संबंध में जिला परिषद सदस्य अनिल यादव ने बताया कि दोनों कोरोना से पीड़ित थे और उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सरकार की गाइडलाइन का लोग पालन करें और खुद को बचाएं। उन्होंने बताया कि दो युवकों की मौत हो गई है जिसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है। इधर सदर प्रखंड के ममका गांव निवासी विदेशी सिंह की मौत कोविड-19 से हो गई। वे कोरोना संक्रमित थे। गुरुवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए औरंगाबाद अस्पताल लाया गया जिसके बाद उनकी मौत हो गई। शव को प्रक्रिया का पालन करते हुए गांव पर भिजवा दिया गया जहां दाह संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। इस घटना के बाद लोगों ने शोक जताया है। विदेशी सिंह सामाजिक व्यक्ति थे और लोगों के सुख-दुख में भाग लेते थे। नवीनगर प्रखंड अंतर्गत एक मुखिया की मौत कोविड पॉजिटिव होने के बाद हो गई। कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत कठरी का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुआ जिसकी मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें