सड़क हादसे में किशोर की मौत
Feb 19, 2026 11:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
गोह थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक सड़क हादसे में 17 वर्षीय निखिल कुमार की मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर जा रहा था, जब उनकी स्कोर्पियो से टक्कर हो गई। घायल दोस्त सुमिरन कुमार को इलाज के लिए रेफर किया गया। निखिल की मौके पर ही मौत हो गई।

गोह थाना क्षेत्र में बुधवार की रात सड़क हादसे में किशोर की मौत हो गई| साथ रहे दूसरा किशोर घायल हो गया, मृतक कोंच थाने के बढ़ौना गांव के निवासी सुरिष्ट पासवान के 17 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार हैं घायल एक अन्य युवक उसी गांव के कामेश्वर साव के 20 वर्षीय पुत्र सुमिरन कुमार है। घटना बुधवार की देर शाम को एनएच 120 दधपि गांव की समीप की बताई जाती है। दोनों बाइक से अपना घर लौट रहा था कि तभी अज्ञात स्कोर्पियो से टक्कर हो गई। दोनों घायलों को गोह पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया।
मृतक रास्ते में ही दम तोड़ दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



