ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार औरंगाबादशिक्षक संघ के अध्यक्ष ने शिक्षिका के साथ किया दुष्कर्म

शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने शिक्षिका के साथ किया दुष्कर्म

शिक्षक संघ नेता जयंत कुमार सिंह पर उन्हीं के विद्यालय की शिक्षिका ने रेप का आरोप लगाते हुए महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला शिक्षिका की दो बच्चियां भी हैं। महिला थाने में दिये हुए आवेदन...

शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने शिक्षिका के साथ किया दुष्कर्म
हिन्दुस्तान टीम,औरंगाबादSat, 23 Sep 2017 09:53 PM
ऐप पर पढ़ें

शिक्षक संघ नेता जयंत कुमार सिंह पर उन्हीं के विद्यालय की शिक्षिका ने रेप का आरोप लगाते हुए महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला शिक्षिका की दो बच्चियां भी हैं। महिला थाने में दिये हुए आवेदन में शिक्षिका ने कहा है कि जयंत कुमार सिंह ने उनके घर पर आकर उनके साथ रेप किया। उन्होंने इसका विरोध भी किया था। महिला के द्वारा दिये गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मेडिकल जांच भी कराई गई है। इस संबंध में एसपी डा. सत्यप्रकाश ने बताया कि इसकी जांच चल रही है। आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा। मालूम हो कि जिस स्कूल में जयंत कुमार सिंह हेडमास्टर हैं उसी स्कूल में उक्त शिक्षिका कार्यरत है। जयंत बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष हैं। इस संबंध में जयंत सिंह ने कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उक्त शिक्षिका का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है और वह उन्हें प्रत्येक दिन अपने घर पर बुलाने के लिए दबाव बनाती थी। शुक्रवार को वे महिला शिक्षिका के घर गए थे जहां शिक्षिका ने चाकू से उन पर हमला किया। स्कूल से गायब रहने पर जब उन्होंने उसकी हाजिरी काटी थी तो उसने हंगामा किया था। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई थी। वे इसमें पूरी तरह बेकसूर हैं और उनकी छवि को खराब करने के लिए इस तरह की साजिश रची जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें