Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsTeacher Dies from Electric Shock in Kumhar Bigha Deh Thana
देव में करंट की चपेट में आने से शिक्षक की मौत

देव में करंट की चपेट में आने से शिक्षक की मौत

संक्षेप:

फोटो- 2 सितंबर एयूआर 11 स्पताल में लगी लोगों की भीड़ व मौजूद परिजन औरंगाबाद /देव। देव थाना क्षेत्र में वार्ड संख्या 10 के कुम्हार बिगहा

Sep 02, 2025 10:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

देव थाना क्षेत्र में वार्ड संख्या 10 के कुम्हार बिगहा में मंगलवार की शाम करंट की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्व. देवनंदन पासवान के पुत्र दिलीप पासवान (47 वर्ष) के रूप में हुई है। वे प्राथमिक विद्यालय, कुशहा में विशिष्ट शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार विद्यालय से लौटने के बाद वे अपने नए घर के पीछे काम कर रहे थे। इसी दौरान लटके तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए और जमीन पर गिर पड़े। कुछ देर बाद जब परिजन पहुंचे तो शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर जुट गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, देव ले जाया गया, जहां से सदर अस्पताल, औरंगाबाद रेफर किया गया। सदर अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी उर्मिला देवी, दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और बाद में परिजनों को सौंप दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।