दाउदनगर विधिक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, पेज 5
दाउदनगर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन, नवनिर्वाचित अधिवक्ताओं को दी गई शुभकामनाएं लीय विधिक संघ में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ता व अन्य दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर

दाउदनगर अनुमंडलीय विधिक संघ के 2026-28 सत्र के लिए नव निर्वाचित सांगठनिक पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह विधिक संघ हॉल में आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, महासचिव रामाशीष सिंह समेत सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने पद एवं दायित्वों की शपथ ली।
अतिथि के रूप में न्यायिक दंडाधिकारी
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय दाउदनगर के अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी विकास कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अनुराग गौरव, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी चंदन कुमार, न्यायकर्ता करिश्मा कुमारी तथा न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्रेणी दीपक कुमार मौजूद रहे।
अधिवक्ताओं का स्वागत
चुनाव आयोजन समिति की ओर से निर्वाची पदाधिकारी नंद कुमार सिंह, सहायक निर्वाची पदाधिकारी अरविंद कुमार, हरिनाथ सिंह एवं लक्ष्मण सिंह के अलावा औरंगाबाद विधिक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय भी समारोह में शामिल हुए।
अधिवक्ताओं की शुभकामनाएं
शपथ ग्रहण के उपरांत अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं।
वकीलों के बयान
एसडीजीएम विकास कुमार ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संघ की गरिमा बनाए रखते हुए अधिवक्ताओं के हित में बेहतर कार्य करेगी।
संघ की मजबूती
अध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान, संघ की परंपरा और न्यायिक व्यवस्था की मजबूती के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। महासचिव रामाशीष सिंह ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
समारोह में उपस्थिति
समारोह में कोषाध्यक्ष राजीव कुमार, उपाध्यक्ष नवल कुमार शर्मा, सुरेन्द्र कुमार सिंह, रामाधार प्रसाद, संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह, देवराज प्रसाद, प्रभात कुमार, सहायक सचिव सत्येन्द्र नारायण सिंह, रंजन कुमार, सुमन रानी निकुंज, पुस्तकालय अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, अंकेक्षक अरुण कुमार मंडल, वरिष्ठ कार्यकारिणी रामदेव यादव, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, शिवधार सिंह, ओम प्रकाश, कांति देवी, कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र प्रसाद सिंह, शिव पूजन यादव, विजय कुमार सिंह, महेंद्र प्रसाद, मो. मुस्लिम हुसैन, अजय सिंह, वीणा कुमारी, निगरानी समिति सदस्य जितेन्द्र कुमार, रीता सिन्हा, आराधना कुमारी आदि ने शपथ ली।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


