
विवेकानंद जयंती पर सम्मान समारोह का आयोजन
धर्मशाला परिसर में विद्वानों और समाजसेवियों का किया गया सम्मान स सस स स स स स स स सस स स स स स स स स सस स स स स स स
मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित धर्मशाला परिसर में विश्व हिंदू परिषद के आयाम एकल विद्यालय के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विचार मंच की सलाहकार परिषद के वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र सिंह परमार को ओम शांति की बहन प्रियंका द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी अर्जुन चौधरी ने की जबकि संचालन एकल विद्यालय मदनपुर संच समिति सदस्य अनिल सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, माता सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ आचार्य मनोज पाठक और नवीन पाठक द्वारा संयुक्त रूप से स्वस्तिवाचन कर की गई।
वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर दिल्ली के भारत मंडप में हिंदू रत्न पुरस्कार प्राप्त कर लौटने के बाद जितेंद्र सिंह परमार को अंगवस्त्र और श्रीमद्भागवत गीता की प्रति देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री नवीन कुमार पाठक, धर्म प्रसार जिला प्रमुख रामपुकार सिंह हरिओम, वार मंडल भाजपा अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, करणी सेना से राणा आशुतोष कुमार, जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मुखिया सुजीत सिंह, अधिवक्ता रविंद्र कुमार सिन्हा, एकल संच मदनपुर अध्यक्ष संतोष कुमार, सचिव दिलीप कुमार गुप्ता, बजरंग दल प्रमुख रितिक रौशन, फिल्म मेकर सह कथाकार सुबोध कुमार, विहिप कोषाध्यक्ष देवनारायण प्रजापति, एकल संच प्रमुख प्रदुमन कुमार, रानी कुमारी, करिश्मा कुमारी, रेणु देवी सहित कई आचार्य, आचार्या और सनातनी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मदनपुर की प्रभारी प्रियंका दीदी ने अमृत वाणी से आशीर्वचन दिया तथा एकल विद्यालय के सभी आचार्यों को हिंदू महासभा के राज्य सचिव ज्ञानदत्त पांडेय द्वारा बाबा तुलसीकृत रामचरितमानस की बड़ी प्रति भेंट कर सम्मानित किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




