डाकबंगला के पास पीडीएस अनाज की अदला-बदली से उठे सवाल
रात में एक ट्रक से दूसरे ट्रक पर उतारा गया अनाज, जांच की मांग तेज सस स सस स सस स स स स सस स सस स स सस स स स सस स स सस

रफीगंज शहर के डाकबंगला के पास सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अनाज के परिवहन को लेकर संदेह की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जानकारी के अनुसार एक ट्रक पर लदा पीडीएस अनाज कथित रूप से दूसरे ट्रक पर उतारा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि डाकबंगला के पास माप-तौल कराने के लिए अनाज लदा वाहन अक्सर रात के समय खड़ा रहता है। इसी दौरान अनाज को एक ट्रक से उतारकर दूसरे ट्रक पर लोड किया गया और बाद में वाहन वहां से रवाना हो गया। इस तरह ट्रक बदलकर अनाज ले जाने की घटना से लोगों में आशंका उत्पन्न हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया। अनाज उतारने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसके आधार पर स्थानीय लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि अनाज का परिवहन नियमानुसार था या नहीं। स्थानीय प्रशासन को मामले की सूचना दी गई है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार ने मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में फिलहाल कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि शिकायत सही पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



