Successful Red Run Race at S Sinha College Local Students Shine अंजनी कुमारी करेंगी राज्य स्तर की रेड रन मैराथन में प्रतिनिधित्व, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsSuccessful Red Run Race at S Sinha College Local Students Shine

अंजनी कुमारी करेंगी राज्य स्तर की रेड रन मैराथन में प्रतिनिधित्व

दाउदनगर में एस. सिन्हा कॉलेज में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के तहत रेड रन रेस का आयोजन हुआ। डॉ. देव प्रकाश के नेतृत्व में दाउदनगर महाविद्यालय की टीम ने भाग लिया। अंकित कुमार ने पुरुष वर्ग में...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादTue, 12 Aug 2025 09:38 PM
share Share
Follow Us on
अंजनी कुमारी करेंगी राज्य स्तर की रेड रन मैराथन में प्रतिनिधित्व

दाउदनगर, संवाद सूत्र। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के रेड रिबन कार्यक्रम के तहत एस. सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद में रेड रन रेस का आयोजन हुआ। इसमें दाउदनगर महाविद्यालय के एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. देव प्रकाश के नेतृत्व में प्रतिभागियों की टीम ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में दाउदनगर महाविद्यालय के छात्र अंकित कुमार ने पांचवां स्थान प्राप्त कर पुरस्कार हासिल किया। महिला वर्ग में बीए सेमेस्टर-3 वनस्पति विज्ञान की छात्रा अंजनी कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वह पटना में होने वाली राज्य स्तरीय रेड रिबन रेस में औरंगाबाद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।