अनुग्रह मध्य विद्यालय में बाल संसद का हुआ गठन

हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
Follow us on Google News
share

अनुराग बने प्रधानमंत्री, लभली को मिला उप प्रधानमंत्री का दायित्व त प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह व अन्य औरंगाबाद। जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय में प्रधाना

अनुग्रह मध्य विद्यालय में बाल संसद का हुआ गठन

अनुराग बने प्रधानमंत्री, लभली को मिला उप प्रधानमंत्री का दायित्व फोटो- 15 मई एयूआर 7 कैप्शन- शुक्रवार को अनुग्रह मध्य विद्यालय में बाल संसद के गठन के मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह व अन्य औरंगाबाद।

बाल संसद का गठन

जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को बाल संसद का गठन किया गया। बाल संसद के अंतर्गत प्रधानमंत्री सहित विभिन्न मंत्री पदों का निर्वाचन लोकतांत्रिक पद्धति से संपन्न कराया गया। पूरी चुनाव प्रक्रिया पीरामल फाउंडेशन की प्रतिनिधि अनामिका और स्मृति की देखरेख में संपन्न हुई।

निर्वाचन प्रक्रिया

छात्र अनुराग मिश्रा को प्रधानमंत्री तथा लभली गुप्ता को उप प्रधानमंत्री निर्वाचित किया गया। वहीं सौरभ को शिक्षा मंत्री और खुशबू कुमारी को खेल मंत्री चुना गया। बाल संसद चुनाव की पूरी प्रक्रिया बाल संसद प्रभारी शिवांशी सिंह ने रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में विधिसम्मत तरीके से संपन्न कराई।

शपथ ग्रहण

निर्वाचित सभी मंत्रियों को पीरामल फाउंडेशन की प्रतिनिधि अनामिका जांगीड़ ने शपथ दिलाई और विद्यालय के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रधानाध्यापक ने सभी निर्वाचित मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि बाल संसद और उसका चुनाव बच्चों के लिए लोकतंत्र और नेतृत्व को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे बच्चों में सामूहिक निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है तथा नेतृत्व कौशल का विकास होता है। चुनाव के बाद बच्चे एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए और शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

सामान्य प्रश्न

बाल संसद में प्रधानमंत्री कौन बने?
छात्र अनुराग मिश्रा को प्रधानमंत्री निर्वाचित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।