Special Maternity Camp Organized Under Prime Minister s Safe Motherhood Campaign दाउदनगर अस्पताल में विशेष मातृत्व अभियान के तहत हुई जांच, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsSpecial Maternity Camp Organized Under Prime Minister s Safe Motherhood Campaign

दाउदनगर अस्पताल में विशेष मातृत्व अभियान के तहत हुई जांच

फोटो- 9 सितंबर एयूआर 23 हिलाओं को सुरक्षित प्रसव, बेहतर मातृ स्वास्थ्य और नवजात शिशु की देखभाल के प्रति जागरूक करना है। अस्पताल की डॉ. शुभ श्री ने जानकारी दी कि अभियान के दौरान महिलाओं की निःशुल्क...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादWed, 10 Sep 2025 01:28 AM
share Share
Follow Us on
दाउदनगर अस्पताल में विशेष मातृत्व अभियान के तहत हुई जांच

दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को विशेष मातृत्व शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव, बेहतर मातृ स्वास्थ्य और नवजात शिशु की देखभाल के प्रति जागरूक करना है। अस्पताल की डॉ. शुभ श्री ने जानकारी दी कि अभियान के दौरान महिलाओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें हीमोग्लोबिन स्तर, शुगर और अन्य आवश्यक रक्त परीक्षण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त टीकाकरण, प्रसव पूर्व परामर्श और मातृत्व से जुड़ी आवश्यक दवाएं दी गई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की विशेष टीम प्रत्येक गर्भवती महिला को व्यक्तिगत परामर्श प्रदान करती है, जिसमें उन्हें संतुलित आहार, सुरक्षित प्रसव की तैयारी और प्रसवोत्तर देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है।

इस पहल से महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है और अब अधिक संख्या में महिलाएं सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रही हैं। अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. शांता कुमारी ने गर्भवती महिलाओं से अपील की है कि वे इस अभियान में भाग लें और अपने साथ अपने शिशु की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।