आम सभा में फाइलेरिया अभियान की दी जानकारी

Jan 29, 2026 08:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड के डुमरा पंचायत में विशेष आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें जीपीजीडी योजनाओं को सम्मिलित करते हुए पंचायत में चल रहे विकास के कार्य की समीक्षा की गई। इस दौरान पिरामल...

आम सभा में फाइलेरिया अभियान की दी जानकारी

हसपुरा प्रखंड के डुमरा पंचायत में विशेष आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें जीपीजीडी योजनाओं को सम्मिलित करते हुए पंचायत में चल रहे विकास के कार्य की समीक्षा की गई। इस दौरान पिरामल फाउंडेशन के कार्यक्रम पदाधिकारी अताउल्लाह खां ने स्वास्थ्य विभाग में चल रही योजनाओं की जानकारी दी। एनीमिया मुक्त भारत, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व, आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण, कुष्ठ विशेष कर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने जानकारी दिया की 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन अभियान चलेगा। यह अभियान समाज की जागरूकता के माध्यम से ही सफलता संभव है। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर 2 वर्ष से उपर सभी लोगों को फाइलेरिया रोधी दावा खानी है।

दवा खाली पेट में नहीं खाना है। 2 वर्ष से छोटा बच्चा, गर्भवती महिला और गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति इस दावा का सेवन नहीं करेंगे। मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया रंजीव रंजन कुमार उर्फ नन्हका बाबू ने सभी वार्ड सदस्यों से आग्रह किया किया 10 फरवरी से अपने-अपने वार्ड में स्वयं दवा खाकर अभियान को सफल बनाएं और समाज को जागरूक करेंगे। मौके पर पंचायत सचिव सुरेंद्र सिंह उपस्थित थे। -------------------------- हसपुरा में दो नाटक का मंचन हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा नरसन रोड कुटिया पर शिक्षण संस्थान में गुरुवार को छात्राओं द्वारा दहेज अभिशाप है और बेटी पढ़ाओ दो नाटक का मंचन किया गया। छात्राओं ने अपने अभिनय से संदेश दिया कि दहेज लेना और देना दोनों अभिशाप है। बेटी अगर पढ़ती है तो घर-परिवार विकास करता है। शिक्षक बृजेश कुमार के निर्देशन में गीत-संगीत भक्ति गीत पर रिकार्डिंग डांस प्रस्तुत किया गया। डायरेक्टर चितरंजन कुमार और व्यवस्थापक सलाहुद्दीन खां ने सभी अतिथियों को अंग-वस्त्र से सम्मानित किया। प्रखंड प्रमुख श्रीनिवास कुमार, सीताराम दास कुटिया अध्यक्ष शालिग्राम मिश्रा, सचिव अनिल आर्य, सुरेश आर्य, प्राचार्य अरविंद कुमार, शिक्षक नरेश पांडे, मुन्ना, रवि, विनोद, स्नेहा उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;