
किसान पंजीकरण में सामने आई व्यवहारिक समस्याएं
विशेष अभियान के दूसरे चरण में पंचायत स्तर पर शिविर का किया जा रहा आयोजन कैप्शन- शुक्रवार को पंचायत स्तर पर आयोजित शिविर का निरीक्षण करते बीडीओ मो जफर इमाम व अन्य पदाधि
दाउदनगर प्रखंड में विशेष अभियान के दूसरे चरण के तहत प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में किसान पंजीकरण को लेकर विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। 2 से 6 फरवरी तक पंचायत स्तर पर लगातार शिविर लगाए गए, जहां किसानों का पंजीकरण किया गया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि शुक्रवार को कुल 370 किसानों का सफलतापूर्वक पंजीकरण किया गया। इन शिविरों का निरीक्षण बीडीओ मो जफर इमाम और प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, आ रही दिक्कतों और जमीनी स्तर की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। संबंधित पंचायतों में पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार सहित अन्य कर्मी शिविर में मौजूद रहे और किसानों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
शिविर के दौरान कई व्यवहारिक समस्याएं भी सामने आईं। कई किसानों के पास भूमि से संबंधित अद्यतन दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण रजिस्ट्रेशन में देरी हुई। कुछ मामलों में ऑनलाइन पोर्टल की गति धीमी रहने से प्रक्रिया प्रभावित हुई, वहीं कई बुजुर्ग और अशिक्षित किसानों को तकनीकी जानकारी के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ा। आधार कार्ड, खाता नंबर और जमीन के विवरण में त्रुटियों के कारण भी कुछ आवेदनों को लंबित रखना पड़ा। प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जफर इमाम ने बताया कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और जहां तकनीकी या दस्तावेजी अड़चनें आ रही हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। आने वाले दिनों में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को और सरल बनाने, नेटवर्क व्यवस्था में सुधार करने तथा किसानों को अधिक जागरूक करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा सकें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




