Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsSocial Worker Anil Vishwakarma Honors Students of Barahi Village for 2025 Matriculation
मैट्रिक पास छात्रों को किया गया सम्मानित
फोटो- 29 अगस्त एयूआर 2 सम्मानित किए गए छात्र-छात्राएं गोह, संवाद सूत्र गोह प्रखंड के चापुक पंचायत अंतर्गत बराही गांव में समाजसेवी अनि
Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादSat, 30 Aug 2025 12:13 AM

गोह प्रखंड के चापुक पंचायत अंतर्गत बराही गांव में समाजसेवी अनिल विश्वकर्मा ने वर्ष 2025 में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। गांव में आयोजित सादे समारोह में यशवीर कुमार, अमित कुमार, सागर कुमार, कुंदन कुमार, श्रवण कुमार, चंदन कुमार, अंकित कुमार, खुशी कुमारी, निशा कुमारी, मुन्नी कुमारी और नेहा कुमारी को मेडल एवं स्टेशनरी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वार्ड सदस्य हरिनारायण गुप्ता समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के युवा द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करने का यह प्रयास सराहनीय है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




