सिंदूआर में क्रिकेट टूर्नामेंट में रघु बिगहा ने जीता खिताब

Apr 13, 2026 09:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

फोटो- 13 अप्रैल एयूआर 20 ड के सिंदुआर गांव में सिंदुआर प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग

सिंदूआर में क्रिकेट टूर्नामेंट में रघु बिगहा ने जीता खिताब

दाउदनगर प्रखंड के सिंदुआर गांव में सिंदुआर प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया। मैच का उद्घाटन शिक्षक रंजीत कुमार, राजेश्वर यादव, विकास कुमार, उपेंद्र मिस्त्री एवं श्रीकांत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रघु बिगहा और कुड़वा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें रघु बिगहा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। रघु बिगहा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रघु बिगहा की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सात ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया।

प्रतियोगिता में रघु बिगहा के खिलाड़ी कल्लू कुमार को मैन ऑफ द मैच तथा कुरमा की टीम के खिलाड़ी गोलू कुमार को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में रंजन कुमार, प्रकाश कुमार, सूरज कुमार, रजनीकांत कुमार एवं दुर्गेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मैच की कमेंट्री श्रीकांत कुमार एवं संतोष कुमार ने की, जबकि अंपायर की जिम्मेदारी विकास कुमार एवं मनीष कुमार ने निभाई। इस मौके पर भोला पटेल, राजा पटेल, निशांत पटेल, छोटू, बिट्टू, अंकुश, अंकित, जसवंत एवं चिंटू सहित कई खिलाड़ी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।