
गोलीकांड में घायल ने तोड़ा दम
हसपुरा थाना क्षेत्र के कोइलवां गांव में गोलीकांड में घायल शंकर दयाल यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। 2 अगस्त को अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मारी थी। गंभीर हालत में उन्हें हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य...
हसपुरा, संवाद सूत्र हसपुरा थाना क्षेत्र के कोइलवां गांव में गोलीकांड में घायल हुए 42 वर्षीय व्यक्ति शंकर दयाल यादव उर्फ धूनमुन की सोमवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। 2 अगस्त की शाम में घर लौटने के दौरान कोइलवां गांव में अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी थी। पेट में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमलावरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर गोली चलाई और फरार हो गए थे। हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया था।
10 दिनों से चल रहे इलाज के बाद घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




