लग्न में जाम से कराह रहा जिला, थमी वाहनों की रफ्तार

Feb 06, 2026 08:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

शहर से प्रखंडों तक जाम आम, एंबुलेंस व छात्र भी फंसे के दिनों में जाम की समस्या से पूरा जिला कराह रहा है और जिला मुख्यालय समेत लगभग सभी प्रखंडों में हालात एक जै

लग्न में जाम से कराह रहा जिला, थमी वाहनों की रफ्तार

लग्न के दिनों में जाम की समस्या से पूरा जिला कराह रहा है और जिला मुख्यालय समेत लगभग सभी प्रखंडों में हालात एक जैसे बने हुए हैं। शहर में जाम अब आम बात हो गई है और पुरानी जीटी रोड ओवरब्रिज, कर्मा मोड़, महाराजगंज रोड, सब्जी मंडी, धर्मशाला समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर रोजाना वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। हाल ही में जाम के कारण कई छात्र-छात्राएं विलंब से परीक्षा केंद्र पहुंचे, जिससे उन्हें प्रवेश नहीं मिल सका और इसका असर उनके भविष्य से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रतिदिन स्कूली बसें, कार्यालय जाने वाले लोग और अधिकारियों के वाहन भी जाम में फंस रहे हैं।

कई बार दुर्घटना में घायल और मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस तक जाम में अटक जाती हैं और सायरन बजाने के बावजूद रास्ता मिलना मुश्किल हो जाता है, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है। जाम से निजात के लिए यातायात डीएसपी मनोज कुमार की ओर से रमेश चौक, महाकाल मंदिर सहित अन्य स्थानों पर बैरिकेडिंग कर रूट डायवर्ट किया गया है, लेकिन समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हो सकी है। अप्रशिक्षित चालकों द्वारा टोटो चलाना भी जाम का बड़ा कारण बताया जा रहा है, क्योंकि कई नाबालिग बिना यातायात नियमों की जानकारी के ओवरटेक, अचानक यू-टर्न और गलत ड्राइविंग करते हैं, जिससे जाम के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सड़कों पर लगने वाली दुकानें भी परेशानी बढ़ा रही हैं, जहां ठेले-खोमचे और स्थायी दुकानदार सड़क तक सामान फैला देते हैं। नावाडीह रोड में महावीर मंदिर के पास दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान सजाने से वाहनों और पैदल यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम से स्थायी निजात के लिए प्रशासन को ठोस और दीर्घकालिक समाधान निकालने की आवश्यकता है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।