जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंडों में जाम से कराह उठे लोग
हसपुरा: जाम में पुलिस गाड़ी का सायरन बजता रहा, फंसे रहे लोगकर प्रखंडों में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। रविवार को भी विभिन्न जगहों पर भीषण जाम लगा। हसपुरा मुख्य बाजार में आए दिन लगने वाले भीषण...

हसपुरा: जाम में पुलिस गाड़ी का सायरन बजता रहा, फंसे रहे लोग फोटो-26 अप्रैल एयूआर 6 कैप्शन-रविवार को हसपुरा बाजार में जमा के बाद वाहन की लंबी कतार फोटो-26 अप्रैल एयूआर 10 कैप्शन- बारूण प्रखंड के सुंदरगंज बाजार में जाम में फंसी गाड़ी औरंगाबाद/हसपुरा, संवाद सूत्र। जिला मुख्यालस से लेकर प्रखंडों में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। रविवार को भी विभिन्न जगहों पर भीषण जाम लगा। हसपुरा मुख्य बाजार में आए दिन लगने वाले भीषण जाम ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार को स्थिति तब और गंभीर हो गई जब अमझर शरीफ में आयोजित 'मिट्टी मंजिल' कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे दर्जनों लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
अमझर शरीफ पहुंचने के लिए लोगों को हसपुरा बाजार से होकर ही जाना पड़ता है। हसपुरा मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आई। इस अव्यवस्था का सबसे बड़ा खामियाजा उन लोगों को भुगतना पड़ा, जो अमझर शरीफ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जाम में फंसने के कारण बड़ी संख्या में लोग समय पर कार्यक्रम स्थल नहीं पहुंच सके। हाईकोर्ट की गाड़ी को पार कराने के लिए पुलिस की गाड़ी सायरन बजाते हुए निकली जो पटेल चौक तक जाम में फंसती रही। बाजार में जाम का मुख्य कारण सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण और वाहनों की सड़क किनारे पार्किंग है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मुख्य बाजार की सड़कें पहले से ही संकरी हैं, उस पर दुकानदारों द्वारा फुटपाथ घेर लिए जाने से पैदल चलना भी दूभर हो गया है। पटेल चौक पर सब्जी मंडी भी सड़क पर ही लगती है। जाम में न केवल निजी वाहन, बल्कि कई बसें और आवश्यक सेवाओं वाले वाहन भी फंसे रहे। रेफरल अस्पताल मोड़, चौराही मोड़, पटेल चौक समेत बाजार में यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात थे। उन्हें भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। डा. विपिन कुमार, कौशल शर्मा, शंभू शरण, कृष्णा सिंह समेत हसपुरा के प्रबुद्ध नागरिकों ने बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। दाउदनगर अनुमंडल जाम से जकड़ा, भीषण गर्मी में घंटों फंसे रहे लोग फोटो- 26 अप्रैल एयूआर 9 कैप्शन- भखरुआं चौक पर लगी वाहनों की लंबी कतार दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र में शनिवार को दोपहर बाद से जाम की समस्या लगातार बनी रही, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। लग्न के मौसम में बढ़ी भीड़, भीषण गर्मी और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था ने हालात को और गंभीर बना दिया। सुबह से ही वैवाहिक आयोजनों में शामिल होने वाले लोगों और वाहनों की आवाजाही तेज हो गई थी, जिसके कारण मुख्य सड़कों पर दबाव लगातार बढ़ता गया और दोपहर तक स्थिति बिगड़ती चली गई। भखरुआं चौक, पचरुखिया मोड़, हसपुरा बाजार एवं गोह सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर ऑटो, बाइक और चारपहिया वाहनों के साथ भरी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़कों पर रेंगते वाहनों के बीच लोग घंटों फंसे रहे और समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। कई यात्रियों को मजबूरी में रास्ता बदलना पड़ा, खासकर भखरुआं चौक और पचरुखिया मोड़ पर हालात ज्यादा खराब दिखे, जहां बेतरतीब तरीके से वाहनों की पार्किंग और ट्रैफिक नियंत्रण का अभाव साफ नजर आया। चौक-चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी जाम हटाने में जुटे रहे, लेकिन वाहनों के लगातार बढ़ते दबाव के कारण स्थिति पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। पचरुखिया जैसे मोड़ पर ट्रैफिक व्यवस्था का अभाव और सड़क किनारे अनियमित ढंग से खड़े वाहनों ने जाम को और बढ़ावा दिया। स्थानीय कामता सिंह का कहना है कि पंचरुखिया चौराहा पर स्थायी ट्रैफिक प्रबंधन की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा और तेज धूप ने लोगों की परेशानी को कई गुना बढ़ा दिया। जाम में फंसे लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अंबा में जाम बना नासूर, सामान्य प्रशासन बेखबर लग्न और त्योहार आते ही थम जाती है रफ्तार, आमजन घंटों रेंगने को मजबूर अंबा, संवाद सूत्र। अंबा बाजार का जाम अब सामान्य समस्या नहीं, बल्कि नासूर बन चुका है और इसकी पीड़ा लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गई है। जाम के डर से लोग अब वैकल्पिक रास्तों की तलाश करते नजर आ रहे हैं। सामान्य दिनों में भी बाजार में जाम लगा रहता है, लेकिन लग्न, पर्व-त्योहार और विशेष अवसरों पर स्थिति भयावह हो जाती है। सभी मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और गाड़ियां रेंगने को विवश रहती हैं। महज एक किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को घंटों लग रहे हैं, जिससे आमजन का धैर्य टूटने लगा है। जाम से निपटने के लिए स्थानीय पुलिस हरसंभव प्रयास करती दिखती है। इस अव्यवस्था का सीधा असर जनजीवन और व्यवसाय पर पड़ रहा है। शनिवार की रात और रविवार की सुबह जाम का विकराल रूप देखने को मिला, जब बाजार पूरी तरह ठहर सा गया। बारूण प्रखंड के सुंदरगंज बाजार में लग रहा भीषण जाम औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड के सुंदरगंज बाजार में प्रत्येक दिन भीषण जाम लग रहा है। लगन के बीच यहां जाम लगने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। यह बाजार आस-पास के कई पंचायतों का मुख्य बाजार है। सड़क के संकीर्ण होने और अतिक्रमण होने की वजह से भी इस बाजार में परेशानी बढ़ती जा रही है। वर्तमान में जिले के विभिन्न हिस्सों में सड़कों का निर्माण चल रहा है। भारी वाहन इस छोटे बाजार से होकर गुजरते हैं और जाम की समस्या उत्पन्न होती है। बड़ी हाईवा गाड़ी और ट्रक इसी रास्ते से होकर औरंगाबाद आते हैं। माली के लिए प्रमुख सड़क के रूप में इसका इस्तेमाल होता है। राजपुर, जयपुर, इटहट, खैरा, तेंदुआ, बड़कागांव, कंचनपुर, कर्मा, बिशुनपुर, पवई, दुधार, कुशवाहा नगर सहित कई गांवों का यह प्रमुख बाजार है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का अतिक्रमण कर लिया गया है। दुकानदारों ने अपनी दुकान के सामने ओटा आदि का निर्माण कर लिया है। इसके कारण गाड़ियां फंसती है। भारी गाड़ियों के प्रवेश करने के बाद जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। कई दुकानदारों ने नाली के आगे भी कंक्रीट पिलर गाड़ रखे हैं जिससे परेशानी हो रही है। इस बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराकर आवागमन को सुलभ कराने की जरूरत है। पूर्व में बाईपास के रूप में दुधार गांव के बगल से निकली सड़क का इस्तेमाल होता था। यहां सड़क के बीच में बना पुल बरसात में बह गया। इस पथ से अब आवागमन मुश्किल होता है। गर्मी के मौसम में इस रास्ते से कुछ गाड़ियां गुजर रही हैं अन्यथा बरसात के दिनों में इस रास्ते से आवागमन बंद हो जाता है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


