
अम्बा में बस पड़ावों पर सुविधाओं का टोटा, यात्री परेशान
फोटो- 12 सितंबर एयूआर 1 क किनारे खड़ी बस और मौजूद यात्री अम्बा, संवाद सूत्र अम्बा प्रखंड मुख्यालय में बस पड़ावों पर यात्री सुविधाओं का गंभी
अम्बा प्रखंड मुख्यालय में बस पड़ावों पर यात्री सुविधाओं का गंभीर अभाव लोगों की बड़ी समस्या बन गया है। बाजार क्षेत्र के विभिन्न पथों औरंगाबाद रोड, नवीनगर रोड, हरिहरगंज रोड और देव रोड में बसें सड़क किनारे खड़ी होती हैं, लेकिन यहां न तो यात्री शेड है और न ही पेयजल व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे यात्रियों को बारिश, धूप और ठंड जैसी परिस्थितियों में भारी असुविधा झेलनी पड़ती है। यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर घंटों बस का इंतजार करना पड़ता है। मजबूरी में कई लोग पास की दुकानों या ढाबों में शरण लेते हैं। इस स्थिति से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ती है।

शौचालय और पेयजल की कमी उनकी दिक्कतों को और बढ़ा देती है। हालांकि बाजार में कुछ स्थानों पर यात्री शेड बनाए गए हैं, लेकिन उनकी स्थिति भी उपयोगी नहीं है। नवीनगर रोड में बतरे नदी किनारे बने शेड के समीप बसें रुकती ही नहीं, जबकि हरिहरगंज रोड का यात्री शेड वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा है। छत टूटी हुई है और दीवारें दरक चुकी हैं, जिससे यह यात्रियों के लिए बेकार साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या की शिकायत कई बार की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


