भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, 44 डिग्री तक पहुंचा पारा

हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
Follow us on Google News
share

पछुआ हवा और तेज धूप ने बढ़ाई मुश्किलें, हीट स्ट्रोक व डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़ेवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हालांकि सोमवार की तुलना में लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। सोमवार को...

भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, 44 डिग्री तक पहुंचा पारा

पछुआ हवा और तेज धूप ने बढ़ाई मुश्किलें, हीट स्ट्रोक व डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़े फोटो- 19 मई एयूआर 12 कैप्शन- अंबा में मंगलवार दोपहर तेज धूप और भीषण गर्मी से बचाव के लिए सिर व चेहरा ढंककर सफर करते लोग अंबा, संवाद सूत्र। जिले में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हालांकि सोमवार की तुलना में लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। सोमवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में फिर बढ़ोतरी की आशंका जताई है।

गर्मी के प्रभाव

सुबह से ही तेज धूप और गर्म पछुआ हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन चढ़ने के साथ गर्मी का असर और तेज होता गया। दोपहर में सड़कें और बाजार लगभग सूने नजर आए तथा लोग केवल जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। गर्म हवाओं और तपती धूप के कारण लोगों का बदन झुलसता रहा। लोग छांव और ठंडे स्थानों की तलाश करते दिखाई दिए। भीषण गर्मी का सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले मजदूरों पर देखा जा रहा है। अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, सिर दर्द, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त पानी पीने और हल्का भोजन करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

किसानों की कठिनाई

तेज धूप और पछुआ हवा के कारण खेतों में काम करने वाले किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय खेतों में काम करना मुश्किल हो गया है। बाजारों में बेल का शरबत, नींबू पानी, नारियल पानी और अन्य ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। बढ़ती गर्मी के बीच बिजली की खपत बढ़ने से कटौती की समस्या भी सामने आने लगी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप चौबे ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री, गुरुवार को 43 डिग्री तथा शुक्रवार और शनिवार को 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पछुआ हवा और शुष्क वातावरण के कारण तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। यदि अगले कुछ दिनों में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय नहीं हुईं तो गर्मी का असर और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। विशेषज्ञों ने लगातार बढ़ रही गर्मी और गर्म हवाओं को हल्के में नहीं लेने की चेतावनी दी है। जिले में फिलहाल आसमान साफ रहने और तेज धूप जारी रहने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

सामान्य प्रश्न

अंबा में वर्तमान में तापमान कितना है?
मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।