Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsSevere Fog Disrupts Traffic and Affects Street Vendors in Aurangabad District
जिले में कोहरे और ठंडी हवाओं ने बिगाड़ा लोगों का हाल, पेज 5 लीड पैकेज

जिले में कोहरे और ठंडी हवाओं ने बिगाड़ा लोगों का हाल, पेज 5 लीड पैकेज

संक्षेप:

कुछ दिनों से मौसम खराब होने से परेशानी बढ़ी, नेशनल हाइवे पर वाहनों का परिचालन थमा स स स स स स स सससस स स स सस सस स

Dec 22, 2025 08:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

जिले में पड़ रहे कोहरे ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। एक तरफ नेशनल हाईवे पर वाहनों का परिचालन थमा हुआ है तो दूसरी तरफ लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। लोग अपने जरूरी कार्यों को लेकर परेशान हैं। वाहनों के परिचालन से लेकर रेलवे पर भी इसका कुप्रभाव पड़ा है। कई ट्रेनें छह से सात घंटे तक की देरी से चल रही हैं। नई दिल्ली के लिए महाबोधी और पुरूषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन होता है जो घंटों की देरी से चल रही हैं। हमसफर एक्सप्रेस से लेकर राजधानी श्रेणी की ट्रेनें भी कई घंटे की देरी से चल रही हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस बीच ठंड का असर बच्चों और बुर्जुगों पर भी पड़ा है। लोग बीमार पड़ रहे हैं। जिला मुख्यालय में पिछले कई दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ है। रविवार को आंशिक सुधार हुआ था लेकिन देर रात कोहरा गिरना शुरू हो गया। इसके बाद सोमवार की सुबह तक कोहरा गिरता रहा और वाहनों का परिचालन प्रभावित हुआ। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में इस ठंड की वजह से कामकाज पर बुरा असर पड़ा है। निर्माण कार्यों पर असर पड़ने की वजह से कामकाज बंद हो रहे हैं और मजदूर काम के लिए नहीं आ रहे हैं। फिलहाल मौसम खराब होने की वजह से विद्यालयों में भी बच्चों की उपस्थिति प्रभावित हुई है। ठंडी हवाएं चल रही है जिससे लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब होने की चेतावनी दी है। इधर परिवहन विभाग ने भी वाहनों का प्रयोग करने वाले लोगों से सतर्कता पूर्वक वाहन चलाने, गाड़ी की गति धीमी रखने, लो बीम का इस्तेमाल करने सहित अन्य अपील जारी की है। जिले में ठंड बढ़ी तो फुटपाथी दुकानदारों की आमदनी हो गई आधी ठंड में काम करने से हो रहे हैं बीमार फोटो- 22 दिसंबर एयूआर 30 कैप्शन- औरंगाबाद में नगर थाना के समीप सोमवार की रात सब्जी की बिक्री करती महिला फोटो- 22 दिसंबर एयूआर 31 कैप्शन- औरंगाबाद शहर में सोमवार को ठेले पर भूंजा और बादाम की बिक्री करता विक्रेता फोटो- 22 दिसंबर एयूआर 32 कैप्शन- औरंगाबाद महावीर मंदिर के आगे ग्राहक के इंतजार में महिला औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। -------------------------------------------------------------------------------------------------- औरंगाबाद जिले में पड़ रही ने फुटपाथी दुकानदारों की समस्या बढ़ा दी है। महाराजगंज रोड और पुरानी जीटी रोड पर 18 सौ से अधिक फुटपाथी दुकानदार अपना जीवन यापन फुटपाथ पर सामग्री बेचकर करते हैं। इसमें बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता, भूंजा विक्रेता, चाय, अंडा की दुकान लगाने वाले, रेडीमेड सामग्री बेचने वाले, खाने-पीने की सामग्री बेचने वाले वाले, कपड़ा विक्रेता, खिलौना विक्रेता, पूजा पाठ की सामग्री करने वाले लोग शामिल हैं। पिछले पांच दिनों से मौसम के बिगड़ने से उनकी स्थिति खराब हो रही है। दिन भर सब्जी की बिक्री करने वाले दुकानदारों को विशेष परेशानी हो रही है। ठंड में ग्राहकों का आना कम हो गया है और दिनभर इंतजार करने के बाद आधी सब्जियां ही बिक रही हैं। ऐसे में सब्जियों के खराब होने की समस्या बनी हुई है। इसी तरह भूंजा आदि की बिक्री कर परिवार का भरण पोषण करने वाले दुकानदार अलग से परेशान हैं। उनका कहना है कि आम दिनों में जितने ग्राहक आते हैं, उतने नहीं पहुंच रहे हैं। ठंड में खुली जगह में सब्जी बेचने से तबीयत भी खराब हो रही है। कई लोग अब तक बीमार पड़ चुके हैं। उनकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं है। जिला मुख्यालय में ऐसे सैकड़ों दुकानदार हैं जो इसी तरीके से अपना जीविकोपार्जन करते हैं। फुटपाथी दुकानदार सुजीत राम, कांति देवी, जसवंत मेहता, सुरेखा देवी, सुबोध राम, श्याम, विनय, रोहित कुमार, देवंती, अमरजीत कुमार, मदन प्रसाद चौरसिया, विष्णुपद, बबलू आदि ने बताया कि ठंड में उनकी आमदनी घट गई है। ग्राहक पूर्व की तरह नहीं आ रहे हैं। इस संबंध में फुटपाथ फेरी विक्रेता संघ के अध्यक्ष शशि कुमार सिंह ने बताया कि कई दुकानदार अभी तक बीमार पड़ गए हैं। उनके पास इतनी क्षमता नहीं है कि बिक्री वाले स्थल पर अपना बचाव कर सकें। तेज हवाओं से परेशानी होती है। उनके पास ना तो कंबल है और ना ही इतने गर्म कपड़े हैं कि वह खुले में सामान बेचकर खुद भी ठीक रह सकें। प्रशासन को ऐसे दुकानदारों के लिए उचित कदम उठाने की जरूरत है। दिन भर सामान बिक्री कर सौ, दो सौ रुपए कमाने वाले फुटपाथी दुकानदार कठिन समय से गुजर रहे हैं।