
जिले में बढ़ेगी ठंड की मार, 27 तक शीत दिवस का येलो अलर्ट, पेज 4
घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी, तापमान में लगातार गिरावट की ठंड का असर और तेज होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप चौबे ने मौसम विज्ञान केंद्र पटना के हवाले
जिले में कड़ाके की ठंड का असर और तेज होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप चौबे ने मौसम विज्ञान केंद्र पटना के हवाले से बताया कि पिछले कुछ दिनों से सुबह के समय घना कोहरा छाया रह रहा है और कई बार दिन में धूप नहीं निकल पा रही है। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को ठंड का प्रकोप अधिक रहा और धूप न के बराबर निकली, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और सुबह घने कोहरे से दृश्यता काफी कम रही।
हालात यह रहे कि लोग दिन चढ़ने के बाद ही घरों से निकले और शाम ढलने से पहले लौट आए, जबकि दिन में भी अलाव तापते नजर आए। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने जिले में 27 दिसंबर की सुबह तक शीत दिवस का येलो अलर्ट जारी किया है, साथ ही हल्के से घने कोहरे को लेकर भी चेतावनी दी गई है। विभाग के अनुसार ठंडी हवाओं के कारण दिन का तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है, जिससे शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी और सुबह व देर रात दृश्यता कम रहने से यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से सुबह और रात के समय बाहर निकलने से बचने तथा ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने की अपील की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




