आपसी विवाद में मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल

आपसी विवाद में मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल

संक्षेप:

औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक युवक मनीष कुमार सिंह पर विवाद के चलते लाठी-डंडों से हमला किया गया। घायल मनीष को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावरों ने उसके घर में भी मारपीट की।...

Sep 12, 2025 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

औरंगाबाद, हिंदुस्तान संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरा में शुक्रवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बसंत सिंह के पुत्र मनीष कुमार सिंह के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया गया कि शुक्रवार को जब मनीष बाजार में सामान खरीद रहा था, तभी आरोपितों ने लाठी-डंडों और खंती से हमला कर दिया। उसके भागने पर हमलावर उसके घर तक पहुंच गए और वहां भी मारपीट की। घटना की सूचना मुफस्सिल थाने को दे दी गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि बच्चों को विवाद में मारपीट की घटना घटी है।