बलिगांव मारपीट का मामले में 7 के खिलाफ प्राथमिकी
रफीगंज थाना क्षेत्र के बलिगांव में आलोक पासवान पर एक शादी समारोह के दौरान कथित तौर पर हमला किया गया। आलोक ने नन्हकी महतो और अन्य पर FIR दर्ज कराई है। हमले में आलोक के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी...

रफीगंज थाना क्षेत्र के बलिगांव में मारपीट की घटना में मदनपुर थाना क्षेत्र के ताराडीह गांव निवासी आलोक पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। आलोक ने बलिगांव निवासी नन्हकी महतो, बाबूराम महतो, पंकज कुमार महतो, ओमप्रकाश महतो, विक्की कुमार, शुभम महतो और जयपाल महतो को नामजद आरोपी बनाते हुए रफीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह बाइक से एक शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते में नन्हकी महतो ने टेंपो लगाकर जाम कर रखा था और मोबाइल पर बात कर रहा था। टेंपो हटाने की बात कहने पर नन्हकी ने उनसे नाम और जाति पूछकर गाली-गलौज शुरू कर दी और जातिसूचक टिप्पणी करते हुए धमकी दी।
इसके बाद बलिगांव पहुंचने पर नन्हकी ने अपने साथियों के साथ मिलकर आलोक पर हमला कर दिया। हमले में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उनकी बाइक भी तोड़कर नदी किनारे फेंक दिया। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।