गुप्त नवरात्र के सप्तम दिवस पर मां कालरात्रि की पूजा

Jan 25, 2026 11:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

फोटो-25 जनवरी एयूआर 64 न चल रहा है, जिसके सप्तम दिन मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि की विधिवत पूजा की गई। साधक कन्है

गुप्त नवरात्र के सप्तम दिवस पर मां कालरात्रि की पूजा

कुटुंबा प्रखंड के घेउरा गांव स्थित मां दुर्गा नीलकंठ महादेव बजरंग बली मंदिर परिसर में 19 जनवरी से 27 जनवरी तक गुप्त नवरात्र पूजन एवं मां बगला मुखी हवनात्मक यज्ञ का आयोजन चल रहा है, जिसके सप्तम दिन मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि की विधिवत पूजा की गई। साधक कन्हैया पांडेय ने बताया कि गुप्त नवरात्र में दशमहाविद्याओं की पूजा होती है, जिनमें मां बगला मुखी प्रमुख हैं, जिनसे जुड़ी पौराणिक कथा के अनुसार उन्होंने अपनी शक्ति से प्रलय को रोका और राक्षसों की वाणी को स्तंभित किया। उन्होंने कहा कि मां बगला मुखी को पीतांबरा, स्तंभन शक्ति और मौन विजय की अधिष्ठात्री माना जाता है।

तांत्रिक गुरु मां बगला मुखी कौलतंत्राचार्य महंत माई महाराज ने बताया कि शुद्ध सात्विक रूप में मां बगला मुखी संसार का कल्याण करने वाली देवी हैं और उनकी पूजा शक्ति व विजय के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि पीतांबरा विद्या के नाम से विख्यात मां बगला मुखी की साधना प्रायः शत्रु भय से मुक्ति और वाक सिद्धि के लिए की जाती है। अरुण मिश्रा ने बताया कि यज्ञ एक अनादि महाअनुष्ठान है, जिससे देवी-देवताओं सहित समस्त प्राणियों का कल्याण होता है और इससे आर्थिक उन्नति, धन लाभ, व्यापार में वृद्धि, व्यवसाय में प्रगति तथा बाधाओं से मुक्ति मिलती है। इस मौके पर ब्रजेश कुमार सिंह, सुनील गुप्ता, विजय तिवारी, भोला मिश्रा, चंद्रेश मिश्रा, तालिका गिरी, लालमोह राम, गोविंद गुप्ता आदि थे

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;