
राशन कार्डधारियों से बेहतर संबंध बनाएं: एसडीओ
गोह, संवाद सूत्र। बेहतर व्यवहार करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि डीलर का कार्डधारकों से पारिवारिक जैसा संबंध होना चाहिए और उनके सुख-दुख में सहयोग करना चाहिए। एसडीओ ने बैठक के दौरान कई डीलरों को फटकार...
प्रखंड मुख्यालय में जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों की समीक्षा बैठक में दाउदनगर एसडीओ अमित राजन ने डीलरों को राशन कार्डधारकों के साथ बेहतर व्यवहार करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि डीलर का कार्डधारकों से पारिवारिक जैसा संबंध होना चाहिए और उनके सुख-दुख में सहयोग करना चाहिए। एसडीओ ने बैठक के दौरान कई डीलरों को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि राशन वितरण में किसी तरह की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अग्रिम राशि वितरण की भी समीक्षा की गई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नए राशन कार्ड बनाने में गड़बड़ी या शिकायत मिलने पर विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभिनीत कुमार, कार्यपालक सहायक आकांक्षा कुमारी, अरुण कुमार, सत्येंद्र राम, संतोष कुमार, प्रवीण कुमार सहित कई डीलर मौजूद रहे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


