
शैक्षणिक योजनाओं और वित्तीय नियमों की मिली जानकारी, युवा
अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा हाई स्कूल स्थित कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर में मंगलवार को संकुला के सभी विद्यालय प्रधानों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संकुल संचालक राम किशोर ने की और संचालन संकुल समन्वयक...
कुटुंबा हाई स्कूल स्थित कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर में मंगलवार को संकुला के सभी विद्यालय प्रधानों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संकुल संचालक राम किशोर ने की और संचालन संकुल समन्वयक चंद्रशेखर प्रसाद साहू ने किया। यह बैठक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा औरंगाबाद द्वारा सोमवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों के आलोक में की गई। बैठक में प्रधानाध्यापकों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त ग्रांट की राशि की नियमानुसार निकासी और उपयोगिता जमा करने के निर्देश दिए गए। इसमें कंपोजिट ग्रांट, साइंस क्लब, इको क्लब आदि मद में प्राप्त राशि का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इसके साथ ही यू-डाइस प्लस पर नामांकित बच्चों का अपार आईडी जेनरेट नहीं होने पर तुरंत इसे जनरेट करने, 2024-25 में इंस्पायर अवार्ड में पुरस्कृत बच्चों द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट का फोटो और वीडियो वेबसाइट पर अपलोड करने, तथा प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम उन विद्यालयों में क्रियान्वित करने के लिए कहा गया जहां यह अभी संचालित नहीं है। बैठक में यह भी बताया गया कि जिला और प्रखंड स्तर से प्राप्त सभी जानकारी कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर पर आयोजित भविष्य की बैठक में साझा की जाएगी। इस अवसर पर हेडमास्टर उदय कुमार, अंबुज कुमार, अरविंद कुमार दुबे, मो इश्तेयाक, आशा कुमारी, प्रमोद कुमार सिंह, निवास कुमार पांडेय सहित कई विद्यालय प्रधान उपस्थित थे और उन्होंने निर्देशों का पालन करने का संकल्प लिया। बैठक से शिक्षकों और विद्यालयों में शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने की उम्मीद जताई गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




