Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsRoad Blockage Due to Flood in Madanpur Students and Patients Struggle
बाढ़ के दबाव से सड़क टूटी, आवागमन ठप

बाढ़ के दबाव से सड़क टूटी, आवागमन ठप

संक्षेप:

फोटो- 9 सितंबर एयूआर 10 सड़क मार्ग मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड के बनियां पंचायत अंतर्गत ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा निर्मित अंबेड

Sep 10, 2025 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

मदनपुर प्रखंड के बनियां पंचायत अंतर्गत ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा निर्मित अंबेडकर नगर-सैलवां पथ पर बनियां बलुईखाड़ के समीप बाढ़ के दबाव से सड़क कट जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया है। इससे आम लोगों के साथ-साथ छात्रों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क टूटने की जानकारी डीएम को समय रहते दी गई थी और आवेदन देकर इसकी मरम्मत की मांग भी की गई थी। इसके बाद कार्यपालक अभियंता ने स्थल निरीक्षण कर मिट्टी भराई का काम शुरू करवाया था लेकिन संवेदक द्वारा काम सही ढंग से नहीं किया गया और बीच में ही बंद कर दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नतीजतन स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क जर्जर रहने से बीमार मरीजों को अस्पताल ले जाना कठिन हो गया है। वहीं, स्कूल बसों और साइकिल से प्रतिदिन मदनपुर आने-जाने वाले सैकड़ों छात्रों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पंस सदस्य बबीता देवी और प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह ने जिला प्रशासन एवं ग्रामीण कार्य विभाग से अविलंब मिट्टी भराई कर सड़क को दुरुस्त करने और आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।