बढ़ते तापमान से गेहूं की फसल पर मंडराया खतरा

Feb 28, 2026 10:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

फरवरी अंत में सामान्य से अधिक पारा, दाना भराव पर पड़ सकता है प्रतिकूल असर स स स स स स स स स सस सस स सस सस स स स सस स

बढ़ते तापमान से गेहूं की फसल पर मंडराया खतरा

फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में तापमान में लगातार बढ़ोतरी से गेहूं की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान क्रमशः बढ़ते हुए 36 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 22 डिग्री के बीच बना रहेगा। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार फरवरी के अंत में गेहूं के लिए आदर्श अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री तथा न्यूनतम 8 से 12 डिग्री के बीच होना चाहिए, जबकि वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 8 से 12 डिग्री अधिक चल रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस समय फसल बाल निकलने और दाना भराव की अवस्था में है। अधिक तापमान के कारण पौधों में शीघ्र पकाव की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इससे दानों का आकार छोटा रह सकता है और वजन कम हो सकता है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि तापमान में और वृद्धि होती है तथा पछुआ हवा चलती है तो उत्पादन में 10 से 20 प्रतिशत तक कमी आ सकती है। स्थानीय किसान संजय कुमार सिंह ने बताया कि फसल अभी अच्छी स्थिति में है, लेकिन दिन का तापमान तेजी से बढ़ने से चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि यदि मार्च के पहले सप्ताह में ही पारा 35 डिग्री पार कर जाता है तो दाना ठीक से नहीं भर पाएगा। किसान सलाहकार रमेश शर्मा ने किसानों को हल्की सिंचाई कर खेत की नमी बनाए रखने की सलाह दी है, ताकि खेत का तापमान कुछ हद तक नियंत्रित रहे और पौधों को राहत मिले। उन्होंने यह भी कहा कि जिन खेतों में दाना बनना शुरू हो गया है, वहां किसी प्रकार का रासायनिक छिड़काव सोच-समझकर करें। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप चौबे ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर रहने और शुष्क हवाओं के कारण तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि अगले दस दिनों तक यही स्थिति बनी रहती है तो गेहूं की उत्पादकता पर स्पष्ट प्रभाव दिखेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मार्च के पहले पखवाड़े में तापमान 30 डिग्री से नीचे नहीं आया तो इस वर्ष गेहूं की पैदावार में उल्लेखनीय कमी देखी जा सकती है। शुष्क रहेगा मौसम, तापमान में होगी लगातार बढ़ोतरी तेज धूप से दोपहर में बढ़ेगी गर्मी, सुबह-रात हल्की ठंडक बरकरार अंबा, संवाद सूत्र। जिले में आगामी दिनों में मौसम शुष्क और साफ रहने का अनुमान है तथा दिन के तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। यह बातें कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अनूप चौबे ने कही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। रविवार को अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने की संभावना है। सोमवार को भी अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रह सकता है। मंगलवार को अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है। बुधवार को अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। गुरुवार को अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रह सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 34 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम 21 डिग्री रहने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। रविवार को पारा और चढ़कर 36 डिग्री तक पहुंच सकता है तथा न्यूनतम 22 डिग्री रह सकता है। सोमवार को अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने की संभावना है। पूरे सप्ताह मौसम साफ रहेगा। तेज धूप के कारण दोपहर में गर्मी का असर बढ़ेगा। हालांकि सुबह और रात में हल्की ठंडक बनी रहेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।