आठ घंटे पढ़ाई कर राहुल बना इनकम टैक्स सुपरिटेंडेंट
फोटो-10 अप्रैल एयूआर 22 रनपुरा गांव में बेटे की सफलता पर खुशी का इजहार करते माता-पिता व अन्य हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड के

हसपुरा प्रखंड के परनपुरा गांव के सर्वजीत साव के बेटे राहुल कुमार ने एसएससी की सीजीएल परीक्षा में 3056वां रैंक प्राप्त किया है। वह इनकम टैक्स में सुपरिटेंडेंट बने हैं। उसकी मां बबीता देवी जीविका समूह की सीएम और पिता किसान हैं। उसकी सफलता पर गांव और घर में खुशी का माहौल है। राहुल ने अपनी मेहनत का श्रेय माता-पिता को देते हुए कहा कि वह रोज छह से आठ घंटे तैयारी करता था। राहुल ने बताया कि वह घर में पढ़ाई करने के साथ ही ऑनलाइन भी पढ़ाई करता था। माता बबीता देवी ने बताया कि वह पढ़ने में बचपन से ही होनहार था।
मैट्रिक और इंटर में भी प्रथम स्थान लाकर अच्छा अंक प्राप्त किया था। सामाजिक कार्यों में उसकी काफी रुचि है। पढ़ाई के दौरान उसने आर्थिक संकट को महसूस किया है इसलिए वह एक साल तक के वेतन का पैसा गांव के बच्चों की पढ़ाई में खर्च करेगा। उपप्रमुख सत्येंद्र चौधरी ने उसे बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। गांव के पवन कुमार, रंजय कुमार, मुन्ना चौधरी ने बधाई देते हुए कहा कि राहुल ने गांव के लोगों को गौरवान्वित किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


