
सदर प्रखंड के कनबेहरी तालाब के विकास के लिए बनेगी कार्ययोजना
औरंगाबाद की डीएम ने निरीक्षण के बाद दिए निर्देश, नवीनगर प्रखंड के महुआवां में भी निरीक्षण ड मे महुआवां में पंचायत सरकार का निरीक्षण करतीं डीएम अभिलाषा शर्मा, डीडीसी अनन्या सिंह व अन्य औरंगाबाद,
औरंगाबाद सदर प्रखंड के कनबेहरी के समीप तालाब का जीर्णोद्धार किया जाएगा। औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने शुक्रवार को उक्त स्थल का निरीक्षण कर निर्देश दिए। तालाब की वर्तमान भौतिक स्थिति, जल क्षेत्र विस्तार, संपर्क पथ, प्राकृतिक सौंदर्य तथा आस-पास उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं का अवलोकन किया गया। डीडीसी को निर्देशित किया गया कि विभिन्न संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए तालाब को एक आकर्षक एवं सुव्यवस्थित पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु एक चरणबद्ध कार्ययोजना यथाशीघ्र तैयार करें ताकि पर्यटन विकास के साथ स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिल सके। इस अवसर पर डीडीसी अनन्या सिंह, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, सदर एसडीओ संतन कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, सदर भूमि सुधार उप समाहर्ता श्वेतांक लाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रत्ना प्रियदर्शनी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
इधर नवीनगर प्रखंड अंतर्गत महुआंवा पंचायत में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण डीएम अभिलाषा शर्मा ने किया। निर्माणाधीन महुआंवा पंचायत सरकार भवन का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने भवन निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का अवलोकन किया। बीआरबीसीएल द्वारा संचालित तालाब सौंदर्यीकरण एवं हाई मास्क लाइट परियोजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने बीआरबीसीएल द्वारा निर्माणाधीन खेल मैदान का भी स्थल निरीक्षण किया।निर्माण कार्य की प्रगति, स्थल सुरक्षा एवं आगामी कार्य योजना की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि आने वाले समय में और अधिक विकासात्मक परियोजनाएं एवं कार्य संचालित किए जाएं। डीडीसी अनन्या सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




