Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsReview Meeting on Land Acquisition for North Koel Canal Reservoir Project
उत्तर कोयल नहर जलाशय परियोजना के लंबित भूमि अधिग्रहण में तेजी का निर्देश

उत्तर कोयल नहर जलाशय परियोजना के लंबित भूमि अधिग्रहण में तेजी का निर्देश

संक्षेप:

जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने की बैठक, मुआवजा भुगतान की भी हुई समीक्षा री औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि उत्तर कोयल नहर जलाशय परियोजना के अंतर्गत भूमि रैयतीकरण एवं भूमि अधिग्र

Jan 13, 2026 08:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

उत्तर कोयल नहर जलाशय परियोजना के अंतर्गत भूमि रैयतीकरण एवं भूमि अधिग्रहण से संबंधित कार्यों की समीक्षा को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर के सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देश के आलोक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी उपेन्द्र पंडित की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में परियोजना से संबंधित विभिन्न पैकेजों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। भूमि अधिग्रहण की वर्तमान स्थिति, रैयती एवं गैर रैयती भू-स्वामियों को मुआवजा भुगतान की प्रगति, रैयतीकरण की प्रक्रिया, सरकारी भूमि के हस्तांतरण, लंबित मामलों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने नवीनगर, मदनपुर, अंबा, औरंगाबाद एवं गया प्रमंडल में भूमि अधिग्रहण की अद्यतन स्थिति से अवगत कराते हुए लंबित प्रक्रिया पर चर्चा की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रैयती दावों के सत्यापन, अधियाचना की स्वीकृति में आ रही कठिनाइयों एवं उनके समाधान के उपायों पर चर्चा की गई। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि औरंगाबाद जिले में उत्तर कोयल परियोजना के कुल नौ पैकेज हैं, जिनकी कुल लंबाई 77.69 किलोमीटर है। परियोजना के लिए कुल 41.251 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जानी है, जिसमें से अब तक 36.3995 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूर्ण किया जा चुका है। 4.8515 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण अभी लंबित है। भूमि के वर्गीकरण के अनुसार रैयती भूमि 29.1048 हेक्टेयर, गैर-मजरूआ आम भूमि 7.1445 हेक्टेयर, गैर-मजरूआ मालिक भूमि 3.017 हेक्टेयर तथा बकास्त भूमि 1.986 हेक्टेयर है। प्रमंडलवार स्थिति की समीक्षा में बताया गया कि उत्तर कोयल प्रमंडल, नवीनगर में कुल 12.2483 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूर्ण हो चुका है। अंबा प्रमंडल में कुल 7.078 हेक्टेयर में से 6.7297 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है तथा 0.2655 हेक्टेयर भूमि शेष है। औरंगाबाद प्रमंडल में कुल 8.210 हेक्टेयर में से 5.8059 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित है तथा 2.4041 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण लंबित है। मदनपुर प्रमंडल में कुल 5.338 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूर्ण कर लिया गया है। गया प्रमंडल में कुल 8.3776 हेक्टेयर में से 6.2176 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है तथा 2.16 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण शेष है। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित भूमि अधिग्रहण कार्यों में आ रही समस्याओं का त्वरित निष्पादन करते हुए सभी शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता रितेश कुमार यादव, बेबी प्रिया सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।