Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsReview Meeting on Aspirational District Plan and DMFT Projects Held in Aurangabad
जिले में चल रही योजनाओं को समय से पूरा करने का निर्देश

जिले में चल रही योजनाओं को समय से पूरा करने का निर्देश

संक्षेप:

डीएम ने की समीक्षा, विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे शामिल तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। औरंगाबाद कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में डीएम

Dec 04, 2025 08:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

आकांक्षी जिला योजना के साथ ही डीएमएफटी के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। औरंगाबाद कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में डीएम श्रीकांत शास्त्री ने सभी तकनीकी विभागों, नीति आयोग और अन्य विभागों की समीक्षा की। पंचायत सरकार भवन निर्माण की विस्तृत समीक्षा की गई। भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता और स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें। इसमें गुणवत्ता का ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया गया। कार्यपालक अभियंता को आकांक्षी जिला कार्यक्रम और डीएमएफटी योजना के तहत लंबित योजनाओं को समय से पूर्ण करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत चापाकल लगाने के लिए निर्धारित समय सीमा में काम करने के लिए कहा गया। लघु सिंचाई प्रमंडल की भी समीक्षा की गई। कार्यपालक अभियंता को जिले में चेक डैम निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया। बिहार महादलित विकास मिशन अंतर्गत सामुदायिक विकास भवन सह वर्कशेड निर्माण कार्य के संबंध में जिला कल्याण पदाधिकारी से भी चर्चा की गई। समन्वय स्थापित करते हुए इन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा गया। सभी कार्यकारी एजेंसी को रॉयल्टी और मालिकाना शुल्क समय पर जमा करने और योजनाओं को समय से पूर्ण करा कर उपयोगिता प्रमाण पत्र सौंपने के लिए निर्देश दिया गया। इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी, आईसीडीएस की डीपीओ, जिला कल्याण पदाधिकारी, खनिज विकास पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम, कार्यपालक अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अभियंता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।