
राजस्व प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला आज
मदनपुर प्रखंड में राजस्व महा अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है, जिसका उद्देश्य राजस्व...
मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुद्देशीय भवन में बुधवार को राजस्व महा अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। सीओ मो. अकबर हुसैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्वच्छता ग्राही, टोला सेवक, रोजगार सेवक, समाजसेवी, विकास मित्र तथा ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य राजस्व महा अभियान के सफल संचालन और कार्यान्वयन के लिए लोगों को जागरूक करना है। बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य ने बताया कि इस अभियान के तहत विशेष सर्वेक्षण और भूमि सुधार से जुड़े कैंप लगाए जा रहे हैं, जिसमें भूमि विवाद, बंटवारा और कागजात में हुई त्रुटियों का समाधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को इन सेवाओं की पूरी जानकारी दी जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




