झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, जुलाई में अच्छी वर्षा के आसार

हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
Follow us on Google News
share

पूर्वानुमान के अनुसार एक से आठ जुलाई तक जिले में अधिकांश दिनों हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार ल ल ल ल ल ल ल ल ल ल लल ल ल ल

झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, जुलाई में अच्छी वर्षा के आसार

जिले के कुटुंबा समेत विभिन्न प्रखंडों में सोमवार को हुई झमाझम बारिश से भीषण गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिली। दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहा। बीच-बीच में धूप निकलने से उमस का एहसास भी हुआ, लेकिन बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कृषि कार्यों पर प्रभाव

हालांकि धान की रोपनी समेत कृषि कार्यों के लिए यह बारिश अभी पर्याप्त नहीं मानी जा रही है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप चौबे ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे बिहार के अधिकांश हिस्सों में सक्रिय हो रहा है और अगले कुछ दिनों में इसकी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार एक से आठ जुलाई तक जिले में अधिकांश दिनों हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ अच्छी वर्षा भी हो सकती है। लगातार बारिश से तापमान में और गिरावट आएगी तथा खरीफ फसलों की बुवाई और धान की रोपनी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी।

किसानों के लिए सलाह

उन्होंने कहा कि फिलहाल खेतों में पर्याप्त जलभराव नहीं हुआ है, इसलिए किसान जल्दबाजी में रोपनी शुरू न करें और अगले कुछ दिनों की वर्षा का इंतजार करें। किसानों को खेतों की मेड़बंदी, नालियों की सफाई और रोपनी की अन्य तैयारियां पूरी रखने की सलाह दी गई है, ताकि पर्याप्त बारिश होते ही कृषि कार्य शुरू किए जा सकें। डॉ. चौबे ने गरज-चमक और वज्रपात की आशंका को देखते हुए खराब मौसम के दौरान खेतों में काम नहीं करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की भी सलाह दी।

खरीफ खेती की रफ्तार

उन्होंने कहा कि यदि पूर्वानुमान के अनुरूप जुलाई के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश होती है तो जिले में खरीफ खेती की रफ्तार तेज होगी और वर्षा की कमी से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

सामान्य प्रश्न

✦हाल की बारिश से जिले का तापमान कितना गिरा?−
जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsAurangabad Newsझमाझम बारिश से गर्मी से राहत, जुलाई में अच्छी वर्षा के आसार