रमेश पासवान बने लोजपा रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष
दाउदनगर,संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड के तरारी निवासी रमेश पासवान को लोजपा ( रामविलास) का नया प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है ।इससे संबंधित मनोनयन पत्र जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर द्वारा उन्हें दिया गया। बताया...

दाउदनगर,संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड के तरारी निवासी रमेश पासवान को लोजपा ( रामविलास) का नया प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है ।इससे संबंधित मनोनयन पत्र जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर द्वारा उन्हें दिया गया। बताया कि उन्हें निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है और लाला पासवान को जिला महासचिव बनाया गया है। अपने मनोनयन पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए रमेश पासवान ने कहा कि पार्टी ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण जवाबदेही दी है, उस पर खरा उतरने का भी भरपूर प्रयास करेंगे। पार्टी के प्रदेश महासचिव महेंद्र पासवान ,संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनू सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मंतोष पासवान, पंचायत समिति सदस्य विनय पासवान ,भोला पासवान ,मुन्ना पासवान ,सुजीत आदि की उपस्थिति में उन्हें जिलाध्यक्ष द्वारा मनोनयन पत्र दिया गया।
