रेलवे ट्रैक पार करने के लिए फुटओवर ब्रिज का करें प्रयोग
यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रफीगंज स्टेशन पर आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान स ससस स स स सस स स स स स स स स स स स

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल ने शुक्रवार को रफीगंज रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व उप निरीक्षक इंदल कुमार मंडल ने किया। इस दौरान एएसआई राधेश्याम यादव, प्रधान आरक्षी आत्माशंकर यादव, प्रधान आरक्षी संतोष कुमार, आरक्षी पिरोलाल पासवान और आरक्षी शंकर कुमार सिंह मौजूद रहे। अभियान निरीक्षक प्रभारी के निर्देशन में चलाया गया। माइकिंग कर यात्रियों को बताया गया कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी न करें, क्योंकि यह यात्रियों की जान को खतरे में डाल सकती है और रेलवे संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाती है। साथ ही इस तरह की हरकत पर दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है।
यात्रियों से अनावश्यक रूप से जंजीर खींचने से परहेज करने की अपील की गई और उन्हें अलार्म चेन पुलिंग के कानूनी दंडों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने यात्रियों को गाड़ी की छत, पायदान, महिला व दिव्यांग कोच में यात्रा न करने, विस्फोटक या ज्वलनशील पदार्थ साथ न ले जाने तथा अजनबियों से खाने-पीने की वस्तुएं स्वीकार न करने की हिदायत दी। उन्हें रेलवे ट्रैक पार करने के बजाय फूट ओवर ब्रिज का प्रयोग करने की भी सलाह दी गई। इस दौरान रेलवे परिसर व ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थों की रोकथाम के लिए चेकिंग की गई, हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। आरपीएफ ने यात्रियों को किसी भी समस्या की स्थिति में रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करने की जानकारी दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




