
नीतीश कुमार ने बिहारियों को मजदूर बना दिया: राहुल
संक्षेप: औरंगाबाद में चुनावी सभा को किया संबोधित, प्रत्याशियों के लिए मांगा वोट राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, औरंगाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी विधायक आनंद शंकर व अन्य नेता औरं
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को औरंगाबाद के पुलिस लाइन के समीप पकहा पर आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 20 सालों से नीतीश कुमार सरकार चला रहे हैं लेकिन सरकार चल नहीं रही है। राहुल गांधी ने बिहार के लोगों के पलायन और रोजगार की कमी पर सवाल उठाया। लद्दाख में सड़क बननी हो या सूरत में डायमंड कटिंग का काम होता है, सारे बिहारी करते हैं। पुल और टनल से लेकर बड़ी-बड़ी इमारतों के निर्माण में बिहार के युवा शामिल हैं। नीतीश कुमार ने बिहारियों को मजदूर बना दिया है। जहां भी वे जाते हैं, मजदूरी करते हैं।

उन्होंने सवाल पूछा कि क्या बिहार के लोग ऐसा भविष्य चाहते हैं। कहा कि बिहार में एक समय देश की सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी संचालित हो रही थी। आज सेल फोन चीन, जापान, कोरिया में बनता है। हमारे छात्र पढ़ने के लिए इंग्लैंड, दुबई, चीन, उज्बेकिस्तान तक जाते हैं मगर एक समय था जब चीन, जापान, कोरिया से लोग बिहार आकर पढ़ाई करते थे। यह बिहार का इतिहास है। कहा कि बिहारी में कोई कमी नहीं है लेकिन यहां की सरकार उनकी मदद नहीं करना चाहती है। मोदी जी रिल्स देखने, वीडियो बनाने, इंस्टाग्राम व फेसबुक पर जाने की बात करते हैं। वह पूछना चाहते हैं कि युवा रिल्स बनाना चाहते हैं या रोजगार चाहते हैं। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि उन्होंने डेटा को सस्ता कर दिया लेकिन इससे होने वाली कमाई अदानी और अंबानी को जा रही है। कहा कि यह इसलिए ऐसा कर रहे हैं कि युवा 24 घंटे रिल्स बनाए और रोजगार, पेपर लीक, शिक्षा, विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्वास्थ्य आदि पर सवाल न उठाए। प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि बिहार के युवाओं को रोजगार कब मिलेगा। पेपर लीक कब बंद होगा। बिहार में में इलाज नहीं होता है और यहां के लोगों को इसके लिए एम्स, दिल्ली जाना पड़ता है। यहां का युवा सुबह उठ कर सेना में जाने की तैयारी करता था लेकिन उसका रास्ता बंद कर दिया गया। सरकार ने सेना में अग्निवीर लाने की घोषणा कर दी जिसके कारण चार में से तीन लोग बेरोजगार हो गए। अग्निवीर युद्ध में गोली खाएगा और मरेगा तथा उन्हें कहा जाएगा कि अग्निवीर होने के कारण उन्हें शहीद का दर्जा नहीं दिया जा सकता है, पेंशन नहीं मिलेगी। सरकारी कंपनियों का निजीकरण कर अडानी और अंबानी को सौंप दिया गया जिसमें दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, गरीब सामान्य जाति के लोग जा सकते थे। अब बिहार में एक नया फैशन बना है। जितनी भी पढ़ाई करनी है, कर लो, पढ़ाई का कोई मतलब नहीं रहेगा। जान पहचान और लाखों रुपए नहीं हैं तो पढ़ाई का कोई मतलब नहीं है क्योंकि पेपर ही लीक हो जाएगा। इस अवसर पर औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कुटुंबा प्रत्याशी राजेश राम, औरंगाबाद सदर विधायक और प्रत्याशी आनंद शंकर, रफीगंज के राजद प्रत्याशी गुलाम शाहिद, कांग्रेस नेता अरविंद कुमार शर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, इरफान अहमद सहित काफी संख्या में नेता उपस्थित थे। 10 प्रतिशत के हाथ में सारा धन, बाकी भूखे” - राहुल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कुटुंबा गढ़ पर महागठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देश की 90 प्रतिशत आबादी दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग से आती है, जबकि 10 प्रतिशत लोगों के पास ही सारा धन, संसाधन और अवसर हैं। यही लोग नौकरी, ब्यूरोक्रेसी, ज्यूडिशियरी और सेना पर काबिज हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या यही हिंदुस्तान चाहिए? कहा कि यह अडानी-अंबानी का हिंदुस्तान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कुटुंबा से महागठबंधन प्रत्याशी राजेश कुमार ने की। सभा में औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा तथा नवीनगर से राजद प्रत्याशी आमोद चंद्रवंशी भी मौजूद रहे। राहुल गांधी ने कहा कि आजादी से पहले दलितों और अल्पसंख्यकों को कोई अधिकार नहीं था, लेकिन अंबेडकर, गांधी, पटेल और बोस की सोच से बना संविधान सबको बराबरी का अधिकार देता है। अब वही अधिकार छीने जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार आरएसएस की सोच पर चल रही है, जहां 10 प्रतिशत लोग राज कर रहे हैं और बाकी भूखे हैं। कहा कि यहां बिकने वाली वस्तुओं पर ‘मेड इन चाइना’ नहीं, बल्कि ‘मेड इन बिहार’ लिखा होना चाहिए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




