
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दो दिवसीय पुनपुन महोत्सव संपन्न, युवा लीड
पूर्व सांसद आनंद मोहन ने उठाई पुनपुन नदी के जीर्णोद्धार और स्थानीय रोजगार की मांग य रोजगार की मांग फोटो- 21 जनवरी एयूआर 7 कैप्शन- पुनपुन नदी तट पर आयोजित महोत्सव का संयुक्त रूप से
नवीनगर प्रखंड के टंडवा स्थित पुनपुन नदी तट पर सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय पुनपुन महोत्सव का समापन बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। दूसरे दिन महोत्सव का उद्घाटन पूर्व सांसद आनंद मोहन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह, बीईओ राज नारायण राय, भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी, भाजपा नेता राम लखन सिंह, मुखिया राम प्रसाद राम, मुखिया प्रतिनिधि बिंदेश्वरी सिंह, पूर्व प्रमुख संजीव कुमार सिंह, पूर्व उप प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, महोत्सव अध्यक्ष रामजन्म सिंह, सचिव राजेश अग्रवाल, पूर्व सैनिक जैनेन्द्र सिंह और कांग्रेस नेता श्याम बिहारी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर किया। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र, माला और प्रतीक चिह्न देकर किया गया, जबकि मध्य विद्यालय टंडवा पूर्वी की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजेश कुमार सिंह ने किया। पूर्व सांसद आनंद मोहन ने अपने संबोधन में कहा कि नवीनगर की दोनों एनटीपीसी परियोजनाओं का सीएसआर फंड दूसरे शहरों में खर्च होना अनुचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजनाओं से क्षेत्र को धूल, धुआं और राख मिल रही है, जिससे तापमान बढ़ा है और लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्होंने स्थानीय लोगों को रोजगार देने और सीएसआर फंड से नवीनगर व बारुण क्षेत्र के विकास की मांग की। आनंद मोहन ने पुनपुन नदी को क्षेत्र की मां बताते हुए कहा कि नदी गंभीर रूप से प्रदूषित हो चुकी है और उसके चौड़ीकरण, उड़ाही, अतिक्रमण मुक्त करने तथा जीर्णोद्धार की आवश्यकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर नवीनगर, बारुण और टंडवा सहित आसपास के क्षेत्रों में पूर्ण बंदी की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि पुनपुन महोत्सव की बड़ी उपलब्धि यह है कि स्थानीय कलाकारों को मंच मिल रहा है। कार्यक्रम में पीओ कुमार नीरज, थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, अवधेश प्रसाद सिंह, पूर्व जिला पार्षद अनूप ठाकुर, अंजार खां, दरगाही जी, मुश्ताक अहमद, सुजीत कुमार और श्रीकांत कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे। पुनपुन महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रही धूम क्षेत्रीय कलाकारों और छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक फोटो- 21 जनवरी एयूआर 8 कैप्शन- पुनपुन नदी तट पर आयोजित महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर प्रखंड के टंडवा स्थित पुनपुन नदी तट पर सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय पुनपुन महोत्सव का समापन बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। देर शाम तक चले कार्यक्रम में गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों पर श्रोता झूमते नजर आए। क्षेत्रीय कलाकार तान्या मौआर, सनोज सागर, सृष्टि लक्ष्मी और प्रेरणा प्रकाश ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रेरणा प्रकाश की सत्यम शिवम सुंदरम गीत पर प्रस्तुत एकल नृत्य को खूब सराहना मिली। कार्यक्रम की शुरुआत तान्या मौआर ने राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी, दीप जला के दिवाली मनाऊंगी गीत से की और इसके बाद उन्होंने कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। गायिका सृष्टि लक्ष्मी ने भक्ति और भावनात्मक गीतों से वातावरण को भक्तिमय बनाया। गायक सनोज सागर ने उड़ जाए सुगनवा एक दिन पिंजरा छोड़ के सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति दी। मध्य विद्यालय बारा की छात्रा आशी कुमारी ने भक्ति गीत सुनाए। राजकीय उच्च विद्यालय टंडवा पश्चिमी, राजकीय मध्य विद्यालय टंडवा पूर्वी, मध्य विद्यालय बेनीगंज और मध्य विद्यालय रघुवीर बिगहा के छात्र-छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में शिक्षक धनंजय सिंह, मनीष कुमार सिंह उर्फ चुन्नू, विनोद दास, परवेज आलम, शैलेंद्र सिंह, सुशील सिंह, संजीव कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




