औरंगाबाद में भाकपा माले ने निकाला विरोध मार्च

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

छात्रा हत्याकांड पर जताया आक्रोश के बाद हत्या की घटना के विरोध में आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश जताते हुए दोषियों की शीघ्र

 औरंगाबाद में भाकपा माले ने निकाला विरोध मार्च

छात्रा हत्याकांड पर जताया आक्रोश फ़ोटो- 17 अप्रैल एयूआर 14 कैप्शन- औरंगाबाद में निकाले गए विरोध मार्च में शामिल माले नेता व अन्य औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि औरंगाबाद भाकपा माले जिला कार्यालय से शुक्रवार को जिला सचिव मुनारिक राम के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला गया। यह मार्च 13 अप्रैल को राघोपुर स्थित हॉस्टल में ओबरा प्रखंड के ग्राम डिहुरी निवासी इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के विरोध में आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश जताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि राज्य में लगातार छात्राओं के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे छात्राओं में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है।

आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बहन-बेटियां स्कूल और कॉलेज जाने में भी डर महसूस कर रही हैं। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सरकार की नीतियों की आलोचना की गई। कहा कि इस तरह की घटनाएं और हालात लड़कियों को शिक्षा से वंचित करने की दिशा में धकेल रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन में इंकलाबी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष गुड्डू सिंह चन्द्रवंशी, भाकपा माले देव प्रखंड सचिव सुनील यादव, नगर सचिव जलील अंसारी, आइसा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राम, बारुण प्रखंड सचिव कृष्णा सिंह, नवीनगर प्रखंड प्रभारी बीरेंद्र मेहता, दाउदनगर प्रखंड सचिव चन्द्रमा पासवान, सचिव बिरजू चौधरी, ऐपवा जिलाध्यक्ष रिंकू देवी, जिला सचिव अलकारी देवी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।