बिजली बाधित होने पर ग्रामीणों ने पीएनसी कंपनी का गेट जाम किया
गाँव वाले और किसान बुधवार सुबह पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे, जिसमें 15 घंटे तक बाधित बिजली आपूर्ति के खिलाफ आवाज उठाई। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति में बार-बार आने वाली बाधाओं का स्थायी समाधान मांगा। बिजली की कमी से खेती पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा।

11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से करीब 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने पर बुधवार सुबह ग्रामीणों और किसानों ने धनीबार स्थित पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन के कारण
ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति में बार-बार आने वाली बाधाओं और अन्य स्थानीय समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग उठाई। जानकारी के अनुसार भारतमाला परियोजना के तहत वाराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण करा रही पीएनसी कंपनी के धनीबार बेस कैंप के समीप मंगलवार रात विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी।
बिजली आपूर्ति पर प्रभाव
इससे धनीबार, विराज बिगहा, गोडीहा, सरईवार, बहेरा, कंठी बिगहा, कुशही, सिमरी, सिमरीवाला, कुशवाहा नगर, कईला बिगहा, मटपा, कृपा बिगहा समेत दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व में भी कई बार विद्युत तार क्षतिग्रस्त होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है, इसलिए स्थायी समाधान जरूरी है।
किसानों की चिंता
उन्होंने एनएच-139 के किनारे कंपनी के वाहनों के खड़े रहने और कॉलोनी से धनीबार तक सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव नहीं होने से उड़ने वाली धूल की समस्या भी उठाई। किसानों ने बताया कि आर्द्रा नक्षत्र में धान का बिचड़ा तैयार करने और सिंचाई के लिए बिजली की आवश्यकता अधिक रहती है। ऐसे में लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से खेती का कार्य प्रभावित हुआ। बाद में कंपनी प्रबंधन द्वारा समस्या के समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने विरोध समाप्त कर दिया.
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Vikash Kumarशॉर्ट बायो: विकास कुमार पिछले 14 वर्षों से जहानाबाद जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं। वे शिक्षा, बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर गाइडेंस विषयों के विशेषज्ञ पत्रकार के रूप में पहचाने जाते हैं।
परिचय एवं अनुभव
विकास कुमार ने शिक्षा बीट की रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई है। 14 वर्षों के अपने अनुभव में उन्होंने स्कूल शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा, मेडिकल, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, बोर्ड परीक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं, भर्ती प्रक्रियाओं और करियर विकल्पों तक विस्तृत कवरेज की है। उनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक, विश्लेषणात्मक और विद्यार्थियों के हित को केंद्र में रखने वाली रही है। वे शिक्षा जगत में नीतिगत बदलाव, नई शिक्षा नीति, परीक्षा पैटर्न में परिवर्तन, रिजल्ट विश्लेषण और प्रवेश प्रक्रियाओं जैसे जटिल विषयों को सरल भाषा में समझाने के लिए जाने जाते हैं।
करियर का सफर
विकास ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। वहां उन्होंने शिक्षा और सामाजिक मुद्दों पर जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग की। इससे उन्हें शैक्षणिक संस्थानों, विद्यार्थियों और अभिभावकों से सीधे संवाद का अनुभव मिला। वर्ष 2013 में वे हिन्दुस्तान से जुड़े। यहां विभिन्न बीटों पर काम किया। यहां उन्होंने शिक्षा बीट को नई दृष्टि और गहराई दी। प्रवेश परीक्षा, बोर्ड परीक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे एसएससी, यूपीएससी, रेलवे, राज्य स्तरीय भर्तियां आदि), रिजल्ट कवरेज और करियर गाइडेंस से जुड़ी उनकी रिपोर्टें व्यापक रूप से पढ़ी और सराही जाती रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विकास कुमार ने इंटर साइंस के बाद बीजेएमसी (बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) तथा एमजेएमसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। पत्रकारिता की अकादमिक समझ और व्यावहारिक अनुभव के संतुलन ने उन्हें गहन विश्लेषण और प्रभावी प्रस्तुति की क्षमता प्रदान की है।
पत्रकारिता और विजन
विकास का मानना है कि शिक्षा केवल सूचना नहीं बल्कि भविष्य निर्माण का आधार है। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य छात्रों और युवाओं को सही समय पर सटीक, प्रमाणिक और मार्गदर्शक जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि वे अपने करियर को लेकर सही निर्णय ले सकें। वे शिक्षा से जुड़ी खबरों को सिर्फ रिपोर्ट नहीं करते बल्कि उन्हें संदर्भ, विश्लेषण और उपयोगिता के साथ प्रस्तुत करते हैं।
विशेषज्ञता
शिक्षा बीट (स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय)
बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाएं, राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा, रिजल्ट, एडमिशन एवं भर्ती प्रक्रियाएं
करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग
शिक्षा नीति एवं सरकारी योजनाएं
परीक्षा पैटर्न व ट्रेंड विश्लेषण
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


