हसपुरा-देवकुंड रोड के लिए महाआंदोलन आज से शुरू

हसपुरा-देवकुंड रोड के लिए महाआंदोलन आज से शुरू

संक्षेप:

फोटो-13 सितंबर एयूआर 17 र को हसपुरा के अमझर शरीफ गांव में चुनाव बहिष्कार का लगाया गया पोस्टर हसपुरा, सवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड के क

Sep 13, 2025 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

हसपुरा प्रखंड के कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क का हाल खराब है। इसको लेकर लोगों ने विरोध की तैयारी की है। अमझर शरीफ, बिरहारा, पुरहारा, महावल बिगहा, पांचु बिगहा, हैदरगंज, सैदपुर, हसपुरा बस स्टैंड, समते दर्जनों गांव और ऑटो, विंगर, बस जैसे वाहनों पर बैनर लगाए गए। इन गांवों के युवाओं ने एकजुट होकर रविवार को हसपुरा बड़ी खेल मैदान में इसके लिए आंदोलन शुरू करेंगे। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हसपुरा से अमझर शरीफ होते हुए देवकुंड के त्रिसंकट मोड़ तक सड़क पिछले एक दशक से भी अधिक वर्षों से जर्जर अवस्था में है। 10 वर्षों से इस रोड में चलना मुश्किल हो गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बरसात के मौसम में वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। हसपुरा से त्रिसंकट मोड़ तक सड़क गढ्ढे में तब्दील हो गई है। एंबुलेंस हिचकोले खाते जाती है तो मरीज का हालत और भी खराब हो जाता है। खासकर गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक ले जाने में और भी अधिक परेशानी होती है। लोग सांसद और विधायक से कहते-कहते थक चुके। केवल आश्वासन मिलता रहा कि अब टेंडर हो गया है। काम शुरू होने वाला है परन्तु दस वर्षों में सड़क पर कोई काम नही शुरू हो सका। सड़क की स्थिति खराब होती चली गई। अब तो पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि देवकुंड रोड को जनप्रतिनिधियों ने जान-बूझकर उपेक्षित रखा है। सड़क के गढ्ढे में रोज बाइक दुर्घटना हो रही है। युवाओं ने किसी जनप्रतिनिधि के गांव में प्रवेश पर भी रोक लगा दी है। 14 सितंबर को हसपुरा बाजार में काले झंडे के साथ पैदल मार्च कर इस महाआंदोलन की शुरूआत होगी।