
आलू की लेडी रोसेटा किस्म के बीज पर 75 प्रतिशत अनुदान
फोटो- 22 नवंबर एयूआर 16 साथ बड़े पैमाने पर आलू की खेती को बढ़ावा दे रहा है। विभाग ने औरंगाबाद में 40 हेक्टेयर भूमि पर आलू की फस
उद्यान विभाग इस वर्ष जिले में साग-सब्जी और ऑर्गेनिक खेती के साथ बड़े पैमाने पर आलू की खेती को बढ़ावा दे रहा है। विभाग ने औरंगाबाद में 40 हेक्टेयर भूमि पर आलू की फसल लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें 25 प्रतिशत बीज एससी-एसटी किसानों को और 35 हेक्टेयर के लिए सामान्य व पिछड़ा वर्ग के किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। बीएचओ रजनीश कुमार ने बताया कि लेडी रोसेटा एक उच्च गुणवत्ता वाली आलू की किस्म है, जिसमें नमी कम और स्टार्च अधिक होता है। यह प्रसंस्करण उद्योग के लिए उपयुक्त है और झुलसा रोग के प्रति रेसिस्टेंट है। बीएचओ आशुतोष कुमार सक्सेना ने कहा कि यह किस्म चिप्स, फ्रेंच फ्राइज व अन्य उत्पादों में उपयोग होती है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप कुमार चौबे ने सलाह दी कि रोपाई से पहले बीजोपचार जरूरी है। फसल लगाने, सिंचाई और खाद के वैज्ञानिक तरीके अपनाने से उपज बढ़ती है। सहायक उद्यान निदेशक डॉ. श्रीकांत ने बताया कि लेडी रोसेटा बीज 75 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा। 25 नवंबर से बीज वितरण शुरू होगा। किसानों को पंजीकरण, जमीन की रसीद और आधार कार्ड के साथ आवेदन करना होगा। एक किसान को 10 कट्ठा से दो हेक्टेयर तक अनुदानित बीज उपलब्ध कराया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




