
ठंड में बसडीहा गोपाल स्कूल के बच्चों को मिला स्वेटर
प्रधान शिक्षक के व्यक्तिगत प्रयास से विद्यार्थियों के चेहरों पर आई मुस्कान किया जाएगा। ठंड से बचाव के लिए यह पहल बच्चों के लिए केवल वस्त्र तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनमें अपनाप
कुटुंबा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बसडीहा गोपाल परिसर में कड़ाके की ठंड के बीच मानवीय संवेदना की एक प्रेरक मिसाल सामने आई। यहां के प्रधान शिक्षक रविकांत गुप्ता ने अपने व्यक्तिगत प्रयास से विद्यालय के बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया। पहले चरण में 62 बच्चों को स्वेटर दिए गए, जिससे विद्यालय में उत्साह और खुशी का माहौल बन गया। विद्यालय में कुल 120 नामांकित छात्र हैं। प्रधान शिक्षक ने बताया कि बाजार में स्वेटर उपलब्ध होते ही शेष बच्चों के बीच भी इसका वितरण किया जाएगा। ठंड से बचाव के लिए यह पहल बच्चों के लिए केवल वस्त्र तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनमें अपनापन और सुरक्षा का भाव भी जगा।
स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर साफ मुस्कान दिखाई दी। इस अवसर पर प्रधान शिक्षक ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन का ध्यान रखना भी शिक्षक का नैतिक दायित्व है। स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व वर्ष 2013 में भी, जब रविकांत प्राथमिक विद्यालय ढिबर में शिक्षक थे, तब उन्होंने अपनी नौकरी का पहला वेतन छात्रों के नाम करते हुए विद्यालय के प्रत्येक बच्चे को बैग और अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




