सिविल सर्जन के निजी क्लीनिक में गर्भवती की मौत पर हंगामा, पेज 3 लीड
परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप, अस्पताल परिसर में किया हंगामा विधायक और जिलाध्यक्ष मौके पर पहुंचे, निष्पक्ष जांच व कार्रवाई का दिया आश्वासन फोटो- 31 अगस्त एयूआर 23 कै

शहर के महाराजगंज रोड स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार को एक गर्भवती महिला की ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी के दौरान मौत हो गई। क्लीनिक का संचालन सदर अस्पताल की वर्तमान सिविल सर्जन डॉ. लालसा सिन्हा द्वारा किया जा रहा है। मृतका की पहचान माली थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी हरेंद्र यादव की 32 वर्षीय पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। इस घटना में पूनम और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों की जान चली गई। परिजनों को जैसे ही मौत की सूचना मिली वे आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले को शांत कराया।
मृतका के परिजन लल्लू यादव ने बताया कि पूनम ने आईवीएफ की मदद से गर्भ धारण किया था। उनका इलाज यहां चल रहा था, और डॉ. लालसा सिन्हा पटना के एक आईवीएफ क्लीनिक के संपर्क में थीं। रविवार को पूनम को प्रसव के लिए ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया, लेकिन सर्जरी के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। ऑपरेशन के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल परिसर में जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पाकर नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव, मुकेश कुमार और मोहम्मद अख्तर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए परिजनों को शांत कराया। विधायक ने दिया कार्रवाई का भरोसा घटना की जानकारी मिलने पर नवीनगर विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह व हम जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात की, संवेदना व्यक्त की और मामले की निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। परिजनों ने मांग की है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कहा कि यह घटना एक बार फिर निजी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं और जवाबदेही पर सवाल खड़ा कर रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




