
सांप के डंसने से गर्भवती महिला की मौत
संक्षेप: इलाज के लिए रेफर होने के बाद रास्ते में तोड़ा दम 18 कैप्शन- सदर अस्पताल से मृतका को ले जाते परिजन अंबा, संवाद सूत्र। रिसियप थाना क्षेत्र के बभंडीह गांव में मंग
रिसियप थाना क्षेत्र के बभंडीह गांव में मंगलवार दोपहर जलावन उठाने के दौरान विषैले सांप के डंसने से 35 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान आशीष डोम की पत्नी रिंकी देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रिंकी घर के बगल स्थित दलान से जलावन उठा रही थी। जलावन में विषैला सांप था, जिसने उसे डंस लिया। महिला ने पहले परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी। कुछ देर बाद चक्कर आने पर जब उसने घटना बताई, तो परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।

परिजन शव को वापस लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतका सात माह की गर्भवती थी और दो बेटों व एक बेटी की मां थी। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसके पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




